बुधवार, अक्टूबर 28, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Sambhal Live Update : सपा नेता हरेंद्र मलिक, जिया-उर-रहमान बर्क और अन्य नेताओं को संभल जाने से रोका गया

संभल में हुई हिंसा के मामले में अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है, जिससे राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इस बीच समाजवादी पार्टी (सपा) ने एक बड़ा कदम उठाते हुए अपना प्रतिनिधिमंडल संभल भेजने का फैसला किया है।

by Kirtika Tyagi
नवम्बर 30, 2024
in Breaking, उत्तर प्रदेश

Sambhal : संभल में हुई हिंसा के मामले में अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है, जिससे राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इस बीच समाजवादी पार्टी (सपा) ने एक बड़ा कदम उठाते हुए अपना प्रतिनिधिमंडल संभल भेजने का फैसला किया है। सपा के वरिष्ठ नेताओं का यह दल 30 नवंबर को हिंसा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेगा और वहां के पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेगा। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल घटनाओं की विस्तृत जानकारी जुटाकर पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को सौंपेगा। इस प्रतिनिधिमंडल में सपा के वरिष्ठ नेता माता प्रसाद पांडेय, लाल बिहार यादव, श्याम लाल पाल, हरेंद्र मलिक, रुचि वीरा, इकरा हसन, जियाउर्रहमान बर्क, नीरज मौर्य, कमाल अख्तर, रविदास मेहरोत्रा, नवाब इकबाल महमूद, पिंकी सिंह यादव, अली अंसारी, जयवीर सिंह यादव, और शिवचरण कश्यप शामिल हैं।

सपा नेता माता प्रसाद पांडेय ने कहा, “अगर मीडिया वहां जा सकती है तो हम क्यों नहीं? हम किसी को भड़काने के लिए नहीं जा रहे हैं। हमारा उद्देश्य पीड़ित परिवारों से मिलकर उनके हालात जानना है।” उन्होंने सरकार पर लोगों के मौलिक अधिकारों का हनन करने का आरोप लगाया।

RELATED NEWS

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra

PDA Rath : रायबरेली से अखिलेश यादव का रथ निकला, पहुंचने से पहले लगे विरोधी पोस्टर, मचा सियासी घमासान

सितम्बर 24, 2026
Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

सितम्बर 8, 2026

समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान बर्क का बयान

दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर | समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान बर्क का कहना है, ”उन्होंने (यूपी पुलिस) हमें जबरन रोका और जाने नहीं दे रहे हैं. जनता को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है. वे कैसे संविधान का अपमान कर रहे हैं, हम इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे …अब हम दिल्ली वापस जा रहे हैं और इस मुद्दे को संसद में जोरदार तरीके से उठाएंगे”

Sambhal Live Update

सपा नेता हरेंद्र मलिक, जिया-उर-रहमान बर्क और अन्य नेताओं को संभल जाने से रोका गया

सपा नेताओं ने क्या कहा

संभल के जिलाधिकारी ने 10 दिसंबर तक बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा रखा है और कहा है कि जिले में धारा 144 लागू है। प्रशासन की अनुमति के बिना कोई भी बाहरी व्यक्ति वहां नहीं जा सकता। इस पर माता प्रसाद पांडेय ने कहा, “सरकार सच छिपाने के लिए हमें रोक रही है। हम केवल मृतकों के परिजनों से मिलना चाहते हैं, लेकिन प्रशासन हमें रोकने की कोशिश कर रहा है।”

सपा नेताओं की यात्रा को रोकने के लिए माता प्रसाद पांडेय के घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है। इस पर उन्होंने प्रशासन की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें जबरदस्ती रोका जा रहा है।

प्रशासन अलर्ट 

फिलहाल संभल में स्थिति तनावपूर्ण है, और पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड में है। अब यह देखना बाकी है कि सपा प्रतिनिधिमंडल को संभल जाने की अनुमति मिलती है या नहीं। जिलाधिकारी ने साफ कहा है कि बिना अनुमति किसी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित है।

Tags: Akhilesh Yadavsambhal

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra

PDA Rath : रायबरेली से अखिलेश यादव का रथ निकला, पहुंचने से पहले लगे विरोधी पोस्टर, मचा सियासी घमासान

by SYED BUSHRA
सितम्बर 24, 2026

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को रायबरेली से अपनी पीडीए रथयात्रा की शुरुआत...

Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Sultanpur Janmashtami Dispute:सुल्तानपुर के दुबेपुर विकासखंड स्थित पलहीपुर गांव में जन्माष्टमी आयोजन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक मुद्दा...

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting

Akhilesh-Pramod Meeting: अखिलेश यादव से किससे की बंद कमरे में मुलाकात, सपा-कांग्रेस गठबंधन की अटकलें तेज

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2026

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की सियासत में गठबंधन को लेकर हलचल बढ़ती दिखाई...

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

New Political Equation: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जाट और गुर्जर समाज लंबे समय से प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे...

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

New Political Equation: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जाट और गुर्जर समाज लंबे समय से प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे...

Next Post
Ajaz Khan

एजाज खान के घर पर पड़ी ED की रेड, पत्नी फॉलन गुलीवाला ड्रग्स केस में गिरफ्तार

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: सलमान ने शिल्पा शिरोडकर-करणवीर मेहरा को जमकर लगाई फटकार, खूब सुनाई खरी-खोटी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India