संभल हिंसा बनी सबसे बड़ी कलह, अब तक 400 उपाद्रवियों की हुई पहचान, पुलिस करेगी 1 करोड़ की भरपाई

संभल में हुई हिंसा ने समस्त देश के माहौल को खराब करके रख दिया है। इस हिंसा के कारण अबतक करकीब 1 करोड़ तक की संपत्ति का बहुत ही बुरा नुकसान हुआ है। उपाद्रवियों ने गाड़ियां और ट्रांस्फॉर्मर्स को अंजाम दिया था।

Sambhal Violence

Sambhal Violence : संभल हिंसा में 1 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का नुकसान हुआ है। पुलिस ने यह जानकारी दी है पुलिस के मुताबिक नुकसान की भरपाई दंगाइयों से की जाएगी। संभल हिंसा में अब तक 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं फोटो के आधार पर 400 लोगों की पहचान की गई है। पुलिस ने यह भी कहा है कि हिंसा में शामिल लोग खुद मौके पर आकर बताएं तो बेहतर होगा।

क्योंकि फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि हिंसा के दौरान कारें जलाई गईं और ट्रांसफॉर्मर भी तोड़े गए। दंगे की फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गई है. ऐसे में नुकसान की भरपाई दंगाइयों से की जाएगी।

किस दिन हुई थी संभल हिंसा ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद पुलिस और प्रशासन को घटना में शामिल उपद्रवियों से पूरी सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त सार्वजनिक संपत्ति की मरम्मत का खर्च उपद्रवियों से ही वसूला जाए। एक भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : अब एक साथ नहीं दिखेंगे यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल!, मैच से पहले रोहित शर्मा का बड़ा खुलासा

सीएम योगी ने कहा कि गौतमबुद्ध नगर हो, अलीगढ़ हो या संभल या कोई और जिला, किसी को भी अराजकता फैलाने की इजाजत नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा, “क्षतिग्रस्त सार्वजनिक संपत्ति की मरम्मत का खर्च उपद्रवियों से ही वसूला जाए। अराजकता फैलाने वालों को चिह्नित कर उनके पोस्टर लगाएं, जनता की मदद लें, सघन तलाशी अभियान चलाएं। एक भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाना चाहिए।”

Exit mobile version