मंगलवार, जून 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Sambhal Violence पर हैरान करने वाला खुलासा, देसी तमंचे की कारतूस ने छलनी किया चार लोगों का सीना

Sambhal violence news: संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान भड़की हिंसा, चार लोगों की मौत हो गई।

by Vinod
नवम्बर 25, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

संभल हिंसा पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 1000 पेज की चार्जशीट में जियाउर्रहमान बर्क समेत इन्हें बनाया आरोपी

संभल हिंसा पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 1000 पेज की चार्जशीट में जियाउर्रहमान बर्क समेत इन्हें बनाया आरोपी

जून 18, 2025
Sambhal Violence

CO अनुज चौधरी ने पीस कमेटी से कहा- ‘ईद की सेवइयां खिलानी हैं तो होली की गुजिया भी खानी होगी!

मार्च 26, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान भड़की हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई, वहीं दो दर्जन से अधिक पुलिसकर्ती भी घायल हुए। मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। जिसके बारे में खुद मुरादाबाद के कमिश्नर आन्जनेय सिंह ने जारी देते हुए बताया कि चारों की मौत देसी बंदूक से चली गोली के कारण हुई। कमिश्नर ने कहा कि संभल हिंसा और मौतों की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश भी दिए गए हैं। फिलहाल हाताल पूरी तरह से नियंत्रण में हैं। प्रभावित क्षेत्र को छोड़कर बाकी एरिया में दुकानें भी खुल रही हैं।

मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

कमिश्नर आन्जनेय सिंह ने बताया कि शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव और फायरिंग की। उपद्रवियों की फायरिंग से सीओ, एसपी के पीआरओ को गोली। दो दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए। एसडीएम को भी चोट लगी है। हिंसा के दौरान चार लोगों की भी मौत हुई। चारों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। चारों को देसी बंदूक की गोली लगी और जिसके कारण उनकी जान चली गई। इससे साबित हो गया है कि पुलिस फायरिंग में किसी की जान नहीं गई है। चारों मौतों की मजिस्ट्रियल जांच के भी आदेश दिए गए हैं।

एक सोची समझी साजिश

कमिश्नर ने फिर दोहराया है कि संभल की हिंसा अचानक हुआ बवाल नहीं था बल्कि एक सोची समझी साजिश के तहत इस हिंसा को राजनीतिक लाभ लेने के लिए कराया गया। कमिश्नर आन्जनेय सिंह ने कहा है कि,पुलिस को जैसे साक्ष्य मिल रहे हैं, उसके अनुरूप हम कार्रवाई कर रहे हैं। कमिश्नर ने कहा, संभल के सांसद जियाउर्रहमान बर्क और विधायक के बेटे सुहैल इकबाल को भीड़ को उकसाने के आरोप में आरोपित किया गया है। सांसद बर्क ने राजनीतिक लाभ लेने के लिए भीड़ को उकसाया और बवाल कराया। हम सीसीटीवी फुटेज चेक कर रहे हैं। आगे और भी कार्रवाई होंगी।

दंगाइयों की नस्लें याद रखेंगी

कमिश्नर आन्जनेय सिंह ने कहा कि कोर्ट में हर किसी को अपनी बात कहने का अधिकार है, लेकिन कानून व्यवस्था से खिलवाड़ की छूट किसी को नहीं है। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसा एक्शन होगा कि दंगाइयों की नस्लें इसे याद रखेंगी। कमिश्नर ने कहा, कुछ लोग गाड़ियों में आग लगाने वाले वीडियो को गलत ढंग से मस्जिद की दीवार दिखाकर वायरल कर रहे हैं। ये हमारी नजर में हैं। हम इन लोगों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे।

NSA के तहत कार्रवाई

कमिश्नर आन्जनेय सिंह ने कहा कि, लोगों को ये समझने की जरूरत है कि वहां सर्वे हो रहा था, कुछ तोड़ा नहीं जा रहा था। हम सिर्फ कोर्ट के आदेश का पालन कर रहे थे। पथराव में शामिल ज्यादातर युवकों की उम्र पढ़ाई लिखाई की है। हम सभी पक्षों से बात कर रहे हैं। कुछ लोगों के उकसावे में आकर बवाल किया, इससे डेथ भी हुई और लोग घायल भी हुए। हम ये सुनिश्चित करेंगे कि ऐसी घटना दोबारा न हो। कमिश्नर ने कहा कि आरोपियों पर एनएसए के तहत कार्रवाई होगी। एक भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा। हर दंगाई का कानून के तहत हिसाब होगा।

Tags: Al QaedaSambhal violenceSambhal Violence News
Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

संभल हिंसा पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 1000 पेज की चार्जशीट में जियाउर्रहमान बर्क समेत इन्हें बनाया आरोपी

संभल हिंसा पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 1000 पेज की चार्जशीट में जियाउर्रहमान बर्क समेत इन्हें बनाया आरोपी

by Vinod
जून 18, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश की संभाल शाही जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान हुई हिंसा पर एसआईटी ने एमपी-एमएलए...

Sambhal Violence

CO अनुज चौधरी ने पीस कमेटी से कहा- ‘ईद की सेवइयां खिलानी हैं तो होली की गुजिया भी खानी होगी!

by Gulshan
मार्च 26, 2025

Sambhal Violence : उत्तर प्रदेश के संभल में जारी सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए बुधवार को कोतवाली थाने में पीस...

हिरासत में लिए गए जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली, संभल हिंसा को लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

हिरासत में लिए गए जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली, संभल हिंसा को लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

by Vinod
मार्च 23, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। संभल हिंसा मामले में पुलिस ने जामा मस्जिद कमेटी के सदर एडवोकेट जफर अली को पूछताछ के...

Sambhal

‘ऐसे लोगों को जेल भेजेंगे…’, संभल CO अनुज चौधरी के बयान पर भड़के सपा सांसद राम गोपाल यादव

by Mayank Yadav
मार्च 7, 2025

Sambhal violence: संभल में होली और जुमे की नमाज को लेकर सीओ अनुज चौधरी के हालिया बयान पर बड़ा विवाद...

Sambhal violence

संभल हिंसा मामले में 1200 पेज की चार्जशीट दाखिल, गैंगस्टर शारिक साठा का गुर्गा गिरफ्तार

by Akhand Pratap Singh
फ़रवरी 21, 2025

 Sambhal Violence: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में 24 नवंबर 2024 को हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने गुरुवार...

Next Post
Sambhal violence  पर बड़ा एक्शन, शाही जामा मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष जफर अली को पुलिस ने घर से उठाया

Sambhal violence  पर बड़ा एक्शन, शाही जामा मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष जफर अली को पुलिस ने घर से उठाया

WhatsApp Business में आ रही नई थीम, ऐप में नए अंदाज में दिखेंगी सभी चैट्स

WhatsApp Business में आ रही नई थीम, ऐप में नए अंदाज में दिखेंगी सभी चैट्स

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist