Thursday, January 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

यूपी के इस गांव की अनोखी प्रथा, विदाई के वक्त दूल्हे के माता-पिता और भाईयों को कुछ ऐसे दी गई ‘थर्ड डिग्री’ की सजा

गोरखपुर के रहने वाले कुर्बानअली के बेटे का निकाह संतकबीरनगर में एक युवती के साथ हुआ था, दुल्हन की विदाई के वक्त लड़कीपक्ष के लोगों ने दूल्हे के परिवारवालों को पीटा।

Vinod by Vinod
November 12, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के मेंहदावल थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव में शादी के बाद बिना दुल्हन के बारात चली गई। प्रथा के अनुसार निकाह के बाद लड़के वाले दुल्हन को विदा कराने आते हैं। इसी के चलते दूल्हे के पिता अपने परिवार के साथ दुल्हन के घर पर गए। विदाई की रस्म के वक्त लड़की वाले भड़क गए और उन्होंने दूल्हे के पूरे परिवार को बंधक बना लिया। सभी के हाथ-पैर रस्सियों से बांध दिए और लाठी-डंडे से जमकर पिटाई की। मामले में पुलिस ने वर पक्ष की शिकायत के आधार पर 9 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, ये पूरा मामला गोरखपुर जिले के सहजनवा थाना क्षेत्र के डुमरी गांव का है। यहां के निवासी कुर्बान अली ने पुलिस को लिखित तहरीर दी है। कुर्बान अली ने बताया कि उनके बेटे करीम का निकाह संतकबीरनगर के मेंहदावल थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव की रहने वाली शमा परवीन के साथ हुआ है। शमा परवीन के मायके वालों ने उन्हें और उनके परिजनों को विदाई की रस्म के लिए अपने घर बुलाया था। विदाई को लेकर बातचीत चल रही थी कि तभी अचानक कन्या पक्ष के कुछ लोग भड़क गए और विवाद शुरू हो गया। कन्यापक्ष के लोगों ने उन्हें परिवार समेत बंधक बना लिया। रस्सी से हाथ-पैर बांध दिए और बेरहमी से पिटाई की।

RELATED POSTS

Gorakhpur

गोरखपुर में ‘उल्टी गंगा’: चपरासी चला रहा साहब का दफ्तर, करोड़ों का मीटर खेल उजागर

December 29, 2025
Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

December 26, 2025

कुर्बान अली ने अपनी तहरीर में बताया कि, शमा परवीन, खलीफुन्निशा (ग्राम शेखपुर), समीउल्लाह व मशरुर आलम (निवासी बेलवा सेंगर), निशार अहमद (निवासी लोहरसन, थाना बेलहरकला), इम्तियाज (निवासी गुलहरिया, थाना मेंहदावल), आबिदा खातून (निवासी बसडीला, थाना खेसरहा, सिद्धार्थनगर), साबिया खातून (निवासी लोहरसन, थाना बेलहरकला) और साबिर अली (निवासी पसाई लेड़वा, थाना बखिरा) ने मिलकर उन्हें थर्डडिग्री दी। पहले लड़कीपक्ष वालों ने गालियां देनी शुरू की। जब हमने इसका विरोध किया तो बोले ये हमारे यहां की प्रथा है। पीड़ित ने बताया कि मेरी पत्नी ने भी विरोध दर्ज कराया तो लड़की की मां आ गई और उन्हें अनगिनत कंटाप जड़ दिए।

पीड़ित ने बताया कि जब हमने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने मुझे, मेरे बेटे करीम और नसीम, और पत्नी मेहरुन्निशा को रस्सी से बांधकर बेरहमी से मारा-पीटा। कुर्बान अली के मुताबिक, मारपीट में उनके पूरे परिवार को काफी गंभीर चोटें आई हैं। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में वर पक्ष की तहरीर मिलने के बाद एसओ मेंहदावल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है और इसे गंभीरता से लिया गया है। कुर्बान अली की तहरीर के आधार पर सभी 9 नामजद आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब मामले की छानबीन कर रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags: bridegorakhpurgroomgroom's family beaten upsant kabir nagarUttar Pradesh
Share197Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

Gorakhpur

गोरखपुर में ‘उल्टी गंगा’: चपरासी चला रहा साहब का दफ्तर, करोड़ों का मीटर खेल उजागर

by Mayank Yadav
December 29, 2025

Gorakhpur Electricity Department Smart Meter Scam: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित बिजली परीक्षण खंड प्रथम में एक चौंकाने वाला मामला...

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

by SYED BUSHRA
December 26, 2025

Sambhal Murder Case: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी क्षेत्र से सामने आई यह घटना इंसानियत को शर्मसार कर...

Gorakhpur

बेडरूम का वो कड़वा सच: डेढ़ साल तक तरसती रही दुल्हन, डॉक्टर पति निकला ‘नामर्द’!

by Mayank Yadav
December 24, 2025

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में वैवाहिक धोखाधड़ी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला...

Gorakhpur

मिड-डे मील में कीड़ा मिलने पर संग्राम: गोरखपुर में रसोइया और प्रिंसिपल के बीच जमकर चले लात-घूंसे

by Mayank Yadav
December 18, 2025

Gorakhpur Mid Day Meal controversy: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के खजनी थाना क्षेत्र स्थित उसवा बाबू उच्च माध्यमिक विद्यालय...

UP News: बृजभूषण शरण सिंह ने खोल दिए 2029 के पत्ते, बता दिया कहां से लड़ेंगे लोकसभा का इलेक्शन

by Vinod
November 30, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। हम कहां से चुनाव लड़ूंगे इसका फैसला वह नहीं बल्कि जनता करेगी। चुनाव में कहां से उतरूंगा,...

Next Post
‘Cocktail 2’ का दिल्ली शेड्यूल टला, बढ़े प्रदूषण और रेड फोर्ट धमाके ने रोकी शाहिद-कृति-रश्मिका की शूटिंग

‘Cocktail 2’ का दिल्ली शेड्यूल टला, बढ़े प्रदूषण और रेड फोर्ट धमाके ने रोकी शाहिद-कृति-रश्मिका की शूटिंग

‘Anna’ की एक्ट्रेस सैली किर्कलैंड ने 84 की उम्र में कहा अलविदा, ऑस्कर नॉमिनेशन से मिली थी पहचान

‘Anna’ की एक्ट्रेस सैली किर्कलैंड ने 84 की उम्र में कहा अलविदा, ऑस्कर नॉमिनेशन से मिली थी पहचान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version