लखनऊ के अलीगंज में गुलाचीन मंदिर के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो ने देर रात करीब दो बजे स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्कूटी स्कार्पियो के नीचे फंस गई। स्कूटी सवार दंपति और दो बच्चे करीब 100 मीटर तक घिसटते रहे पर चालक ने स्कार्पियो नहीं रोकी इस हादसे में हादसे में चार लोगों जान चली गई स्कार्पियो डिवाइडर से टकराने के बाद रुक गयी। घटना से सड़क किनारे सो रहे लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना पर विकास नगर पुलिस मौके पर पहुंची। आनन फानन स्कूटी के नीचे फंसे दंपति और दोनों बच्चों को निकाला गया चारों को केजीएमयू के ट्रामा सेंटर भेजा गया जहां डाक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक युवक की पहचान सीतापुर निवासी राम सिंह (35 वर्ष) के रूप में हुई है। वह पत्नी (32 वर्ष) व दस और सात वर्षीय बेटे के साथ स्कूटी पर जा रहे थे.. स्कार्पियो राजेंद्र कुमार पाल के नाम पर पंजीकृत है। स्कार्पियो कार टेढ़ी पुलिया की ओर से आ रही थी गुलाचीन मंदिर से करीब 100 मीटर पहले स्कूटी में टक्कर लगी। स्कूटी और लोग स्कार्पियो में फंसकर घिसट रहे थे। घिसटते समय तेज आवाज के साथ चिंगारियां निकल रही थीं।
स्कार्पियो के नीचे आयी स्कूटी, चार की हुई मौत
- Categories: Breaking, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Related Content
Airfare Hearing: दिवाली-छठ पर आसमान छूते टिकट के दाम, सुप्रीम कोर्ट में एयरफेयर पर सुनवाई
By
Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026
Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल
By
Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026
NPS Rules: पेंशन खाताधारकों के लिए बड़ा बदलाव, PoP के नियम बदलने की तैयारी; डिजिटल सेवाओं को मिलेगा बढ़ावा
By
Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026
Health Tips: संतुलित आहार के नाम पर कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां?जानें क्या है सच
By
Sadaf Farooqui
सितम्बर 6, 2026
UP Dairy Subsidy: योगी सरकार गांव में डेयरी खोलने पर देगी लाखों की सब्सिडी, जाने आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया
By
Sadaf Farooqui
सितम्बर 6, 2026