Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
बीजेपी के वरिष्ठ नेता व पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल का निधन

Prayagraj: बीजेपी के वरिष्ठ नेता व पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी का निधन, पीएम मोदी- सीएम योगी समेत इन नेताओं ने जताया शोक

पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल और भाजपा के कद्दावर नेता पंड‍ित केसरी नाथ त्र‍िपाठी का निधन। उन्होंने रविवार सुबह पांच बजे लोहिया मार्ग स्थित निवास पर अंतिम सांस ली। पंड‍ित केसरी नाथ त्र‍िपाठी के न‍िधन से राजनीत‍िक गल‍ियारों में शोक की लहर। पीएम मोदी,राजनाथ स‍िंह, सीएम योगी सह‍ित तमाम भाजपा नेताओं ने उनके न‍िधन पर शोक प्रकट किया।

बेटे नीरज त्रिपाठी ने उनके निधन के बारे में जानकारी दी

राजनीत‍िक गल‍ियारों से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पश्चिम बंगाल के पूर्व गवर्नर और यूपी विधानसभा के स्पीकर रहे पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी का निधन हो गया। रविवार की सुबह पांच बजे लोहिया मार्ग स्थित निवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। बताते चलें की 88 साल के केशरी नाथ त्रिपाठी बीजेपी के प्रयागराज की शहर दक्षिणी सीट से कई बार विधायक चुने गए थे। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। केशरी नाथ त्रिपाठी के बेटे नीरज त्रिपाठी ने उनके निधन के बारे में जानकारी दी है। उनका अंतिम संस्कार आज शाम दारागंज घाट पर किया जाएगा । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्रीद्वय केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक समेत तमाम भाजपा नेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। केशरी नाथ त्रिपाठी को दिसंबर महीने में सांस लेने में तकलीफ होने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

पीएम मोदी ने केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर शोक जताया

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल तथा प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।पीएम ने कहां की श्री केशरी नाथ त्रिपाठी जी को उनकी सेवा और बुद्धि के लिए सम्मान दिया जाता था। वे संवैधानिक मामलों के अच्छे जानकार थे। उन्होंने यूपी में भाजपा के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राज्य की प्रगति के लिए कड़ी मेहनत की। उनके निधन से आहत हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। शांति।

योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा क‍ि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल तथा प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर ट्वीट कर कहा क‍ि वरिष्ठ राजनेता, भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, प. बंगाल के पूर्व राज्यपाल आदरणीय केशरी नाथ त्रिपाठी जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति!

डिप्टी सीएम बोले केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन से अत्यंत दुःखी

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने उन्होंने ट्वीट करके लिखा है कि ‘भाजपा के वरिष्ठ नेता, पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल, उप्र के गौरव, हम सभी कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक पं केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन से अत्यंत दुःखी हूं’। उन्होंने आगे लिखा कि भारतीय जनसंघ से भाजपा तक जीवन भर कार्य करने वाले पंडित जी का निधन पार्टी व राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोक संतृप्त परिजनों व समर्थकों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति’।

Exit mobile version