Site icon News1India

UP: बिजनौर के दरोगा पर लगा गंभीर आरोप, कराने आए पीड़िता पर बनाया शारीरिक संबंध बनाने का दबाव

बिजनौर पुलिस PHOTO

लखनऊ। यूपी पुलिस अपने लॉ एंड आर्डर को लेकर हो रही कार्रवाई से सुर्ख़ियों में हमेशा बनी रहती है, वहीं इसी बीच बिजनौर के दरोगा साहब का ऑडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जहां एक तीन तलाक, रेप और दहेज़ की पीड़िता ने दरोगा साहब के ऊपर गंभीर आरोप लगाये हैं.

ऑडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप

पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि मामले की जांच जिस दरोगा के पास है वो महिला पर उसके साथ जिस्मानी रिश्ते बनाने के दबाव बना रहा है. जानकारी के मुताबिक दरोगा ने पीड़िता से कहा है कि अगर महिला उसके साथ संबंध बनाती है तभी महिला के केस में जो गंभीर धाराएं हैं वो लगेंगी अन्यथा दरोगा जी केस में लगी सभी गंभीर धाराओं को ख़त्म कर देंगे. सोशल मीडिया पर इस मामले के सिलसिले में एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है जो कथित तौर पर दरोगा साहब का ही बताया जा रहा है. बता दें कि मामले को लेकर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.

ससुराल वालों पर इन धाराओं में दर्ज कराएं मुकदमे

बता दें कि 12 सितम्बर 2023 को बिजनौर के झाल कस्बे की रहने वाली महिला ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ धारा 498, 376, 313, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज करवाया. पीड़िता ने आरोप लगाया कि दिल्ली का रहने वाला शोएब अहमद महिला से देहरादून में मिला था. जिसके बाद वो अपने साथ महिला को मसूरी ले गया और वहां होटल में महिला के साथ जबरन जिस्मानी रिश्ते बनाये.

ये भी पढ़ें- इजरायल और फिलिस्तीन के बीच जंग की शुरुआत, जानिए क्या है इसके पीछे के कारण

पहले से शादीशुदा था आरोपी शोएब

पीड़िता महिला का कहना है कि उसके विरोध करने पर आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया और उसके कुछ दिनों के बाद उसने महिला से निकाह भी किया जिसके बाद महिला दिल्ली में ही अपने ससुराल में रहने लगी लेकिन कुछ समय में महिला को इस बात कि जानकारी हुई कि उसके पति यानी की आरोपी शोएब की शादी किसी दूसरी जगह भी तय हुई है.

मोबाइल फोन से दिया तीन तलाक

बता दें कि पीड़िता महिला ने आरोप लगाया कि थोड़े समय के बाद उसका पति नौकरी करने के लिए विदेश चला गया और विदेश से ही उसने फ़ोन कर के महिला को तीन तलाक दे दिया. जिसके बाद शोएब के घर वालों ने महिला पर दहेज़ के लिए दबाव बनाया और पीड़िता महिला को घर से ही बाहर निकाल दिया.

दरोगा को सस्पेंड कर मामले की हो रही जांच

मामले की तहरीर पीड़िता ने हल्दौर थाने में दर्ज करवाई थी, जहां पर दरोगा धर्मेन्द्र कुमार गौतम मामले की जांच कर रहे थे. धर्मेन्द्र कुमार के ऊपर ही पीड़िता ने आरोप लगाया है जिससे सम्बंधित एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बता दें कथित ऑडियो का संज्ञान लेकर एसपी ने दरोगा को तत्काल सस्पेंड कर दिया है और मामले में आगे की जांच के आदेश दिए हैं.

Exit mobile version