पति ने पत्नी की प्रेमी के साथ कराई शादी, विदाई के वक्त बोली बीवी, ‘सॉरी जी अब कौशल की हुई रूबी’

शाहजहांपुर में पति ने पत्नी की उसके प्रेमी के साथ कराई शादी, घर से दोनों को किया विदा, कागज में लिखवाये ये शब्द, चर्चा में है ये विवाह।

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में पति-पत्नी और वो को लेकर हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी एक युवक को दिल दे बैठी। जब पति घर से गायब होता तो बेवफा बीवी अपने बॉयफ्रेंड को बुला लेती और बेडरूम में दोनों रंगरेलियां मनाते। तभी अचानक पति दोनों को गुटरगू करते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। मारने-पीटने के बजाए पति ने पत्नी की शादी उसके प्रेमी के साथ ही करा दी। इतना ही नहीं घर से पत्नी को विदा भी किया।

ये पूरा मामला शाहजहांपुर के थाना निगोही क्षेत्र के गांव रामनगर का है। यहां के रहने वाले मनोज की शादी करीब 15 साल पहले पीलीभीत जिले की रहने वाली रूबी के साथ हुई थी। दोनों के एक बेटा और एक बेटी है। कुछ महीने पहले पत्नी रूबी का संपर्क पड़ोस के गांव में रहने वाले कौशल नाम के युवक से हुआ, जोकि धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गया। रूबी और कौशल की लव स्टोरी परवान चढ़ने लगी। जब पति घर पर नहीं होता तो रूबी फोनकर अपने प्रेमी को बुला लेती। पति को जब इसकी जानकारी हुई तो पत्नी को बहुत समझाया।

पति ने पत्नी को दो बच्चों का वास्ता दिया, लेकिन बेवफा बीवी नहीं मानी। ऐसे में उसने रूबी की शादी उसके प्रेमी कौशल के साथ करा दी और घर से विदा भी किया। पति पत्नी दोनों ने एक समझौता नामा लिखा और उस पर रिश्तेदारों के हस्ताक्षर हुए, जिसमें लिखा था कि मैं पति अपनी मर्जी से और पत्नी अपनी मर्जी से हम दोनों की सहमति से अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा रहा हूं और आज के बाद हम दोनों का कोई रिश्ता नहीं है। अब हम दोनों ही अलग अलग रहेंगे और मेरी पत्नी अपने प्रेमी से शादी करके उसके साथ रहेगी। ये आपसी सहमति की लिखा पढ़ी का एक कागज पत्नी ने अपने पास रख लिया और एक कागज पति ने अपने पास रखा।

मनोज ने बताया कि मैं एक दिन किसी कार्य से बाहर गया था। तभी पत्नी रूबी ने अपने प्रेमी को घर पर बुला लिया। अचानक मुझे घर लौटना पड़ा। जहां मैंने पत्नी को प्रेमी के बाहों में झूलते हुए पाया। ग्रामीणों ने बताया कि मनोज ने उसी समय रूबी के मायके वालों को बुलाया। कहा कि रूबी की शादी उसके प्रेमी से करा दी जाए। नहीं तो किसी दिन ये अपने प्रेमी के साथ मिलकर हमें मरवा देगी। पहले तो पति के ससुराल वालों ने इस बात का विरोध किया। रूबी को बहुत समझाया कि वह प्यार का भूत उतार दे। लेकिन जब रूबी नहीं मानी और अपने प्रेमी कौशल के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रही।

रूबी के आगे पति सहित पूरे परिवार को सरेंडर करना पड़ा। इसके बाद पति मनोज ने अपनी पत्नी रूबी की शादी उसके प्रेमी कौशल से करा दी। फिर रूबी को उसके प्रेमी के साथ वहां से विदा कर दिया। यह अनोखी शादी अब इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। पति मनोज ने अपने दोनों बच्चों को पत्नी के मायके भिजवा दिया और खुद अकेले घर लौट आया है। वहीं, निगोही पुलिस का कहना है कि यह मामला आपसी सहमति का है। किसी पक्ष से शिकायत न मिलने के कारण कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती। अगर तहरीर मिलती है तो केस दर्ज कर जांच की जाएगी।

 

Exit mobile version