Site icon News1India

Shri Krishna Janmashtami: मथुरा-वृंदावन में भक्तों का सैलाब, सीएम योगी ने ठाकुरजी की पूजा की,आठ वर्षों में 38वीं बार मथुरा दौरा

Shri Krishna Janmashtami 2025 Celebrations

Janmashtami 2025: आज पूरे देश में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मथुरा और वृंदावन में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जन्मस्थान पर पहुंचे और ठाकुर जी की विधि-विधान से पूजा की। जन्मस्थान परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

सीएम योगी का मथुरा प्रेम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले आठ वर्षों में 38वीं बार मथुरा का दौरा कर यह स्पष्ट कर दिया है कि मथुरा का विकास उनकी सरकार के एजेंडे का अहम हिस्सा है। मुख्यमंत्री रहते हुए सबसे अधिक बार मथुरा आने का उनका यह रिकॉर्ड, सनातन आस्था के प्रति गहरे सम्मान और समर्पण को दर्शाता है। जिस तरह काशी और अयोध्या को नया स्वरूप मिला, उसी तरह मथुरा भी अब विकास के केंद्र में है।

दीपदान से जगमगाया विश्राम घाट

ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ओर से विश्राम घाट पर शुक्रवार की शाम दीपदान कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर गन्ना विकास और चीनी मिले मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और यमुना महारानी की पूजा की। 5252 दीपों से यमुना किनारा झिलमिला उठा और दृश्य मनमोहक बन गया। इस मौके पर डिप्टी सीईओ सतीश चंद्र, भाजपा नेता नरदेव चौधरी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

जन्माष्टमी 2025 की तिथि और शुभ मुहूर्त

अष्टमी तिथि प्रारंभ: 15 अगस्त रात 11:49 बजे

अष्टमी तिथि समाप्त: 16 अगस्त रात 09:34 बजे

चंद्रोदय: 16 अगस्त को रात 10:46 बजे

रोहिणी नक्षत्र: 17 अगस्त सुबह 04:38 बजे से 18 अगस्त तड़के 03:17 बजे तक

जन्मभूमि पर विशेष कार्यक्रम

जन्मभूमि मंदिर में रात 11 बजे से पूजन की शुरुआत होगी।

सहस्त्रार्चन रात 11:55 बजे तक

ठाकुरजी के प्राकट्य दर्शन 12 बजे से 12:10 बजे तक

महाभिषेक 12:10 बजे से 12:40 बजे तक

श्रृंगार आरती 12:45 बजे

शयन आरती रात 2 बजे होगी

सीएम योगी होंगे शामिल

शनिवार को सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा पहुंचेंगे और दोपहर 12 बजे ठाकुरजी के जन्मोत्सव में भाग लेंगे। इसके बाद वह पांचजन्य प्रेक्षागृह में संतों को सम्मानित करेंगे और कई योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। शुक्रवार को ही शोभायात्रा निकाली गई जिसमें कलाकार बीन और ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमते नजर आए। लाखों भक्त इस उत्सव में शामिल होने पहुंचे हैं।

श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं

नगर निगम ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए टोलफ्री नंबर 1533 और 14420 जारी किए हैं। किसी भी समस्या पर यहां शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इसके अलावा नगर निगम ने विशेष कंट्रोल रूम भी बनाया है, जो 24 घंटे काम करेगा

Exit mobile version