Site icon News1India

सिद्धार्थनगर को मिली रेलवे से बड़ी सौगात, यात्रियों को मिलेगी बड़ी सहूलियतें

Siddharthnagar

Siddharthnagar। भारत सरकार के रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने सिद्धार्थनगर ज़िले में जनपद मुख्यालय के भीमापार रेल अंडर पास का शिलान्यास और बढ़नी रेलवे स्टेशन पर बने वाशिंग पिट का उद्घाटन किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू जनपद मुख्यालय पहुँचे। यहां इनका स्थानीय सांसद जगदम्बिका पाल और भाजपा के पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर भीमापार में आयोजित जनसभा में मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को सुनने के लिए हजारों की भीड़ मौजूद रही।

रेल राज्य मंत्री ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

अपने जोरदार स्वागत और जनसभा में आई भारी भीड़ से गदगद केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने संबोधन में भाजपा सरकार की उपलब्धियों का जमकर बखान किया। उन्होंने कहा कि आज आज़ादी के बाद नरेंद्र मोदी की सरकार में रेल नए नए आयाम कायम कर रहा है। आज सिद्धार्थनगर ज़िले में बन रहा ये अंडर रेल पास, वाशिंग पिट और 2 स्टेशनों के सुंदरीकरण इस बात का साक्षी है। इस बीच स्थानीय सांसद जगदंबिका पाल द्वारा सिद्धार्थनगर जिले से प्रयागराज और जयपुर के लिए ट्रेनों के संचालन की मांग पर केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि यह दोनों ट्रेन बढ़नी रेलवे स्टेशन से जल्दी संचालित की जाएंगी।

यह भी पढ़ें : इवेंट के बहाने कमेडियन को बुलाया मुंबई, पुलिस के सामने आई साजिश की कहानी…

सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन से जुड़ी मांगों पर सहमति जताई

इसके अलावा उन्होंने सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन से संबंधित अन्य मांगों को भी जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। बाद में मीडिया से बात करते हुए मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि लोकसभा के चुनाव में यहां के सांसद जगदंबिका पाल और चुनाव के बीच यहां आए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के भीमापार में रेलवे अंडरपास बनाए जाने के वादे को आज वह पूरा कर रहे हैं जिससे उन्हें बहुत खुशी मिल रही है। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थनगर जिले से हर बड़े जगह के लिए ट्रेन चलाने ने पर भी वह विचार करेंगे ।

Exit mobile version