Site icon News1India

Siddharthnagar : बदल गई ‘खेलोगे कूदोगे तो बनोगे खराब’ की परिभाषा, बेसिक प्रतियोगिता में बच्चों का दिखा टैलेंट

सिद्धार्थनगर। जिला स्पो‌र्ट्स स्टेडियम में शनिवार को 32वें जनपद स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा समारोह का रंगारंग आगाज हुआ। तीन दिन तक चलने वाले समारोह में तहसीलवार बच्चे विभिन्न खेल व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। मुख्य अतिथि डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल व विशिष्ट अतिथि कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही ने समारोह का औपचारिक शुभारंभ बच्चों से मार्च पास्ट की सलामी लेकर व गुब्बारे हवा में छोड़कर किया। अतिथियों ने शांति के प्रतीक कबूतरों को भी उड़ाया।

पिछले साल की चैम्पियन टीम ने मशाल दौड़ निकाला

गत वर्ष की चैम्पियन उस्का बाजार विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय परसा खुर्द की प्रीति यादव ने मशाल लेकर मैदान का एक चक्कर लगाया और सभी को क्रीड़ा शपथ दिलाया। बढ़नी के प्राथमिक विद्यालय हलौरा व उस्का के कंपोजिट विद्यालय परसा खुर्द के बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम को खूब सराहना मिली। सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में प्रतिभा की कमी नहीं है़। बस उन्हें निखारने की जरूरत है़। बच्चों के प्रदर्शन को देखकर लगता है़ कि शिक्षकों ने काफी मेहनत किया है़। भाजपा सरकार ने बेसिक शिक्षा की बेहतरी के लिए विशेष प्रयास किए हैं।

पहले दिन खेलों में बच्चों ने दिखाया दमखम

जिला स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा समारोह के प्रथम दिन पीटी प्रदर्शन में इटवा विकास खंड के जूनियर पचपेड़वा के बच्चों ने बाजी मारी। जूनियर चुरिहारी की टीम द्वितीय रही। बालक वर्ग में पन्नी की टीम प्रथम रही। प्राथमिक स्तर में डुमरियागंज की टीम प्रथम रही।प्राथमिक स्तर में बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में उस्का के प्राथमिक सेखुई के अरसलान प्रथम व बांसी के प्रिंस द्वितीय रहे।जूनियर बालक वर्ग में शोहरतगढ़ के सूरज प्रथम व डुमरियागंज के जय मंगल द्वितीय रहे।

Exit mobile version