Site icon News1India

Siddharthnagar News : नेता या अधिकारी ने नहीं बल्कि एक छात्रा ने किया सरकारी बिल्डिंग का भूमिपूजन, जानिए क्यों?

सिद्धार्थनगर। जिले के डुमरियागज तहसील क्षेत्र में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड हाई स्कूल में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली बेटी से डुमरियागंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास करा कर जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर ने एक नई मिसाल कायम की है। मनीषा नाम की सिद्धार्थनगर जिले डुमरियागज तहसील क्षेत्र में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड हाई स्कूल की मेधावी छात्र से शिलान्यास करा कर जिलाधिकारी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के मिशन को आगे बढ़ाने का काम किया है। साथ ही बेटियों के सम्मान को भी काफी ऊंचाई पर पहुंचा है। जिलाधिकारी के इस कदम की चारों तरफ सराहना हो रही है।

जिलाधिकारी ने की नई पहल, हर ओर हो रही तारीफ

पीएचसी के शिलान्यास के लिए जिलाधिकारी की ये पहल अपने आप में अनोखी है क्योंकि जहां किसी भी भवन के लोकार्पण या शिलान्यास के लिए मुख्य अतिथि के तौर पर नेता या अधिकारी होते हैं वहां इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बनी मेधावी छात्रा मनीषा, जिसने हाईस्कूल में सर्वोच्च अंक प्राप्त किया था। इस सम्मान से अभिभूत मनीषा के मुताबिक उन्होंने अपने तहसील क्षेत्र में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड हाई स्कूल की परीक्षा में ज़िले में सर्वोच्च अंक प्राप्त किया था। जिसकी वजह से आज जिलाधिकारी ने उनके द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरियागंज का शिलान्यास और भूमि पूजन कराया है । मनीषा ने कहा कि आज वह खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही है और इसके लिए जिलाधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित करती हैं।

पीएचसी के शिलापट पर भी मेधावी छात्रा का नाम

बेटियों के सम्मान में की गई इस पहल को लेकर जिलाधिकारी राजा गणपति आर ने कहा कि सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज में 70 लाख की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का कुछ हिस्सा जिला प्रशासन द्वारा क्रिटिकल गैप से बनवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके शिलान्यास का कार्यक्रम होना था और लोगों से मशविरा करके यह निर्णय लिया गया कि इसका शिलान्यास सिद्धार्थनगर की एक बेटी से कराया जाए। जिसके लिए मनीषा नाम की सिद्धार्थनगर जिले की डुमरियागज तहसील क्षेत्र में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड हाई स्कूल में सर्वोत्तम अंक प्राप्त वाली टॉपर को चुना गया और आज उससे भूमि पूजन और शिलान्यास कराया गया इतना ही नही बल्कि उस छात्रा के नाम का शिला पट्ट भी लगाया गया है।

Exit mobile version