Site icon News1India

अधिकारी आए…फरियाद भी सुनी, लेकिन नहीं हुआ समस्या का समाधान

Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर। जिले के डुमरियागंज‌ (Siddharthnagar News) तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। विगत त्यौहार के छुट्टी के चलते देर से सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। एडीएम उमाशंकर व एएसपी सिद्धार्थ ने फरियादियों की समस्या सुनी। तहसील दिवस में कुल 10 मामलों में से मौके पर राजस्व से जुड़े महज एक मामले का निस्तारण किया गया।

10 मामलों में सिर्फ एक का समाधान

एडीएम व एएसपी ने कहा कि समाधान दिवस में जो भी शिकायतें आए, उसको सभी जिम्मेदार गंभीरता पूर्वक समाधान करें। कुल पेश‌ 10 मामलों में राजस्व के 3, पुलिस के 3, विकास के 2 व अन्य के 2 रहे है। जिसमें राजस्व के एक मामलों का निस्तारण मौके पर किया गया। शेष मामलों का निस्तारण करने के लिए जिम्मेदारों को सौंप दिया गया। इस दौरान एसडीएम डॉ संजीव दीक्षित, नायब तहसीलदार महबूब आलम, बीडीओ अमित सिंह, आलोक उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार यादव, लेखपाल संघ अध्यक्ष रमेशचंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

नौगढ़ तहसील में भी समाधान दिवस

नौगढ़ तहसील (Siddharthnagar News) में जिलाधिकारी डा0 राजागपति आर की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह की उपस्थिति में तहसील समाधान दिवस का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। नौगढ़ तहसील में आयोजित सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के आयोजन के अवसर पर राजस्व, विकास, शिक्षा, पूर्ति एवं अन्य विभागों के शिकायतों की सुनवाई जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर, उपजिलाधिकारी नौगढ़ ललित कुमार मिश्र तथा पुलिस विभाग से सम्बंधित शिकायतों की सुनवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह द्वारा किया गया।

यह भी पढ़े: UP Madrasa: यूपी मदरसा एक्ट को सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी, 16 हजार मदरसों को राहत

जिलाधिकारी ने मातहतों की लगाई क्लास

डीएम डा0 राजागणपति आर द्वारा तहसील समाधान दिवस में पिछले समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के आख्या का अवलोकन भी किया गया। अवलोकन के पश्चात डीएम द्वारा तत्काल जिला स्तरीय टीम बनाकर मौके का जांच कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि भूमि से संबधित विवाद मौके पर जाकर निरीक्षण कर निस्तारण कराये।

65 में से सिर्फ 11 शिकायतों का समाधान

नौगढ़ तहसील (Siddharthnagar News) में आयोजित तहसील दिवस आयोजन में कुल 65 मामले आये जिसमें राजस्व-45, पुलिस विभाग से सम्बन्धित-03, विकास-09, विद्युत-01, पूर्ति-02, स्वास्थ्य-02, चकबन्दी-02, नगर पालिका-01 प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत हुए। राजस्व के 11 प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण करा दिया गया। तहसील दिवस में प्राप्त शेष शिकायती प्रार्थना पत्रों को तीन दिवस के अन्दर शत-प्रतिशत निस्तारण की कार्यवाही सम्बन्धित विभाग के अधिकारी को सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया

Exit mobile version