Site icon News1India

खुले में हाईटेंशन तार ने बढ़ा दी टेंशन, बुरी तरह झुलसी महिला , हालत गंभीर, हायर सेंटर किया गया रेफर

Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज नगर पंचायत के बैदौला औसानपुर मार्ग (Siddharthnagar) पर सोमवार को शटरिंग का सामान लाद कर जा रहे ट्रैक्टर ट्राली से फंस कर हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। जिसकी चपेट में आई एक महिला झुलस गई। झुलसी महिला को इलाज के लिए बेवा सीएचसी पहुंचाया गया। जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पाकर मौके पर एसडीएम ने पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया इंस्पेक्टर को ट्रैक्टर चालक पर अग्रिम कार्रवाई के लिए निर्देश दिया।

शटरिंग के सामान में फंस कर टूट गया हाईटेंशन तार

डुमरियागंज नगर (Siddharthnagar) पंचायत के रामनगर वार्ड (बनगवां बरई) निवासिनी मीरा देवी(40) पत्नी अनिल उर्फ डब्बू प्रजापति, सुरेखा पत्नी (38) पत्नी गुड्डू सहित आधा दर्जन महिलाएं बैदौला औसानपुर मार्ग से सटे एक खाली स्थान पर बकरी चरा रही थी। उसी जगह से सटे एक शिक्षण संस्थान में हो रहे निर्माण के चलते टैक्टर ट्राली पर शटरिंग का सामान लगभग 4 बजे जा रहा था। रास्ते में ऊपर से गुजर रहे हाइटेंशन विद्युत तार उसमें फंस गया। यह देख सुरेखा नाम की महिला ट्रैक्टर के सामने आकर रोकने के लिए कहने लगी।

यह भी पढ़े: Delhi Pollution: दिल्ली में ठंड और प्रदूषण का डबल अटैक, कई इलाकों में AQI 450 पार

जिस पर ड्राइवर मान गया और कहा जाओ बकरी हटाओ। जैसे ही महिला वहां से हटी तो ड्राइवर गाड़ी लेकर आगे बढ़ गया। ज़मीन पर हाईटेंशन तार गिरते ही खेत में लगे लोहे के तार से स्पर्श होते ही उठी चिंगारियो से खेत की मेढ़ पर एकत्र खरपतवार जलने लगा।‌ जबकि उससे कुछ दूर पर कंटीला तार पकड़ कर बकरी को हटा रही मीरा देवी झुलसकर जलने लगी। यह देख सुरेखा शोर मचाते हुए जल रही महिला के घर वालों को सूचना दी। घर से विद्युत सब स्टेशन पर सूचना दी। जहां से बिजली को काट दिया गया। तब तक महिला बुरी तरह से झुलस गई।

हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया

आनन-फानन मे मौके (Siddharthnagar) पर पहुंचे परिजनों ने इलाज के लिए बेवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इलाज कर रहे चिकित्सकों के मुताबिक स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इस बीच किसी की सूचना पाकर मौके पर डुमरियागंज एसडीएम डा. संजीव दीक्षित और थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर तिवारी भी मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने मौके पर मौजूद चश्मदीद सुरेखा से पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस को निर्देश दिया कि ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर थाने ले जाएं और आगे की कार्रवाई पूरी करें। सीएचसी बेवां के अधीक्षक विकास चौधरी ने बताया कि महिला का प्राथमिक उपचार कर बस्ती के लिए रेफर कर दिया गया हैं।

Exit mobile version