Amroha News : सक्सेसफुल हुई छोटी बहन की लव स्टोरी, कुछ तरह से साली बनी जीजा की ‘घरवाली’

यूपी के अमरोहा में साली सच में जीजा की आधी नहीं बल्कि पूरी घरवाली बन गई। खुद बड़ी बहन ने छोटी बहन को अपनाया।

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। कहते हैं जीजा-साली का रिश्ता काफी संवेदनशील होता है। अक्सर जीजा-साली के रिश्ते को लेकर लोग मजाक भी करते रहते हैं। साली को जीजा की आधी घर वाली भी कहा जाता है। लेकिन यूपी के अमरोहा में साली सच में जीजा की आधी नहीं बल्कि पूरी घरवाली बन गई। बड़ी बहन ने खुद अपने सिंदूर से पति के हाथों से छोटी बहन की मांग में सिंदूर भरवाया और अपनी सौतन उसे बना लिया।

मामला अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र का है। यहां दो साल पहले एक व्यापारी की बड़ी बेटी की शादी काशीपुर के रहने वाले व्यापारी से हुई थी। शादी के बाद पति पत्नी के खुशनुमा जिंदगी काट रहा था। तभी एक युवती की एंट्री होती है। वह युवती कोई और नहीं, बल्कि पत्नी की छोटी बहन होती है। पहली ही नजर में जीजा साली पर फिदा हो जाता है। साली भी जीजा को दिल दे बैठती है। दोनों की लव स्टोरी का आगाज हो जाता है।

फिर क्या था एक दिन जीजा और साली की लव स्टोरी की जानकारी बड़ी बहन को होती है। वह अपने पति और छोटी बहन को बहुत समझाती है। लेकिन दोनों साथ रहने की जिद पर अड़ गए। यही नहीं साली अपने जीजा के पास पहुंच गई। कहने लगी, शादी करूंगी तो जीजा से ही, नहीं तो कुंवारी रहूंगी। बड़ी बहन ने छोटी बहन को समझाया, परिवारवालों को प्रेम प्रसंग की जानकारी दी। परिजनों ने छोटी बेटी को समझायाए मगर वो नहीं मानी।

इस पर बड़ी बहन ने जो फैसला लिया, उससे तो परिवार को और ज्यादा होश उड़ गए। बड़ी बहन ने छोटी बहन को अपनी सौतन के रूप में अपनाने पर हामी भर दी। जीजा और साली भी उसके इस फैसले से खुश हो गए। मगर परिवार अभी भी इस रिश्ते के खिलाफ है। उनका कहना है कि ऐसा करना गलत है। फिलहाल बताया जा रहा है कि दोनों बहने एक साथ रह रही हैं। जानकार बताते हैं कि बड़ी बहन ने अपनस सिंदूर पति के हाथों से छोटी बहन की मांग में भरवा दिया है। जानकार बताते हैं कि जल्द ही बड़ी बहन दोनों की शादी करवाने जा रही है।

 

Exit mobile version