Site icon News1India

यूपी के इस गांव में रात को पत्नी बदलती है रूप, इच्छाधारी नागिन बनकर पति पर चुभोती है जहरीला दांत

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के रहने वाले मेराज समाधान दिवस के दौरान अपनी अजीबोगरीब समस्या लेकर पहुंचा। मेराज ने डीएम को आपबीती सुनाते हुए कहा कि ‘साहब’ मुझे मेरी बीवी से बचाओ, वो रात को नागिन बन जाती है। वह विस्तर पर नागिन बनकर चलती है और उसे काटने की कोशिश करती है। वो उसे जान से मार डालना चाहती है। मेराज की बात सुनकर सभी अधिकारी हैरान रह गए।

मामला महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के लोधासा गांव का है। यहां का रहने वाले मेराज (45) की शादी 2023 में राजपुर थाना क्षेत्र के लालपुरी मजरा अंतर्गत धानगांव की रहने वाली नसीमुन (40) से हुई थी। कुछ दिन बाद ही दोनों के बीच झगड़े होने लगे। शनिवार को तहसील में समाधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मेराज ने डीएम को लिखित शिकायत करते हुए बताया, मेरी पत्नी मुझे जान से मारना चाहती है। रात में नागिन बनकर डराती है। कभी भी मेरी हत्या कर सकती है।

मेराज की शिकायत सुनकर डीएम अभिषेक आनंद, एसडीएम बालकृष्ण सिंह समेत समाधान दिवस में मौजूद सभी अधिकारी पहले तो चौंक गए। मेराज की पूरी बात सुनने के बाद डीएम के आदेश पर एसडीएम महमूदाबाद ने तत्काल थाने को मामले की जांच का आदेश दिया। मेराज ने बताया पत्नी की हरकतों की वजह से वह काफी डरा हुआ है। मानसिक रूप से परेशान हो गया है। हत्या के डर से पिछली कई रातों से ठीक से सो भी नहीं पा रहा है। मेराज ने बताया शुरुआत में मुझे लगा पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है तो मैंने झाड़-फूंक कराया। पर, उसकी आदतें नहीं सुधरीं।

मेराज ने बताया कि इसके बाद मैंने शिकायत की। मेरे खिलाफ भी शिकायत की गई। पुलिस सिर्फ उसकी शिकायत पर जांच कर एक पक्षीय कार्रवाई कर रही है। मेराज ने बताया उनकी अब तक कोई संतान नहीं है। वह खेती करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बहन की शादी हो चुकी है। वह अकेले ही बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल करते हैं। इस पर भी पत्नी आपत्ति जताती है। एसडीएम एसडीएम महमूदाबाद बालकृष्ण ने बताया समाधान दिवस के दौरान एक पति ने पत्नी के खिलाफ लिखित शिकायत की थी। कोतवाली प्रभारी को जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के बाद ही हकीकत सामने आएगी।

 

Exit mobile version