Site icon News1India

Balrampur Accident: बलरामपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के छह लोगों की हुई मौत, उत्तराखंड से देवरिया जा रही थी कार

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। बता दें कि उत्तराखंड से देवरिया जा रही कार को शुक्रवार की रात बलरामपुर -उतरौला मार्ग पर बजाज चीनी मिल गेट के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है। इससे कार सवार छह लोगों की मौत हो गई है। मृतकों के परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई है।

बताया जाता है कि देवरिया जिले के श्रीरामपुर थाने के बंकुल गांव निवासी सोनू शाह परिवार के साथ कार से उत्तराखंड से देवरिया जा रहे थे। बलरामपुर से उतरौला मार्ग पर शुक्रवार की रात जब वह श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के बजाज चीनी मिल गेट के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसके बाद टक्कर मारने वाला वाहन भाग निकला। वहीं कार के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

कार में सवार सोनू समेत परिवार के छह अन्य की मौत हो गई। रात में गशत से लौट रही पुलिस टीम ने जब क्षतिग्रस्त कार को देखा तो आननफानन में कंट्रोल रूम तो इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद मृतकों के शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। एसओ विपुल पांडेय ने बताया कि एक की पहचान हो गई है। उसके परिजनों को जानकारी दे दी गई है। बताया जा रहा है कि सभी परिवार के ही सदस्य है। परिजन आ रहे हैं। इसके बाद स्थिति साफ हो सकेगी।

Exit mobile version