Friday, January 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Mathura News: गाय के कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, गौ भक्तों के ‘हल्लाबोल’ से मची गदर के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

मथुरा में गायों के कंकाल मिलने से गौ भक्तों का प्रदर्शन, रोड को किया जाम, डीएम-एसपी मौके पर पहुंचे, पुलिस ने किया लाठीचार्ज।

Vinod by Vinod
December 13, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के मथुरा में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के जैत थानाक्षेत्र स्थित पीएमवी के जंगलों में दर्जनों मृत गाय के अवशेष मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर गौ भक्तों ने मथुरा वृन्दावन मार्ग के दोनों ओर मृत गायों के कंगाल रखकर रोड को जाम कर दिया। गौ भक्तों ने गौशाला संचालकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। बवाल बढ़ता देख डीएम शैलेन्द्र कुमार सिंह और पुलिस कमांडर शैलेश कुमार पांडेय मौके पर आ गये। लेकिन गौ भक्तों की भीड़ में घुसे कुछ उपद्रवी युवक किसी भी बात पर रोड खोलने को तैयार नहीं हुए। अन्य लोगों को भड़काने का प्रयास करने लगे। थक-हार कर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, जैत थानाक्षेत्र स्थित जंगलों में 40 से अधिक मृत गायों के कंकाल मिलने से गौ भक्त गुस्से से आगबबूला हो गया और नयति पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित मथुरा वृन्दावन रोड पर जाम लगाकर बैठ गए। अधिकारियों के लाख समझाने के बाबजूद भी दोपहर के तीन बजे तक वे लोग अपनी मांगों पर अड़े रहे और जाम लगाये रहे। गौ भक्त दोषियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। गौ भक्तों ने आरोप लगाया कि गौशाला संचालक मृत गायों के अवशेषों को भूमि में दबाने की बजाये यहां जंगल में फिंकवा देते हैं। जिसके चलते मृत गायों की दुर्दशा हो रही है। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने जब मृत गायों की स्थिति को देखा तो उनसे आने वाली गंध के कारण उन्हें नाक पर रुमाल रखना पड़ा।

RELATED POSTS

हापुड़ में वकीलों पर पुलिस ने क्यों किया लाठी चार्ज, जानें पूरा मामला

हापुड़ में वकीलों पर पुलिस ने क्यों किया लाठी चार्ज, जानें पूरा मामला

August 30, 2023

वाहनों की लग गई कतारें

उधर, गौ भक्तों के रोड ब्लॉक करने से मार्ग के दोनों ओर सैकड़ों वाहनों की लम्बी कतारें लग गईं। यात्री मथुरा से वृन्दावन और वृन्दावन से मथुरा जाने के लिए विवश दिखाई दिए। काफी समय बाद अधिकारियों ने वृन्दावन के पशु चिकित्साधिकारी को मौके पर बुलाया। डॉक्टर राकेश तिवारी मृत गायों के टैग एकत्र कर पता लगाने की कोशिश में लग गए कि आखिर यह मृत गाय किस गौशाला की हैं। अधिकारियों ने मृत गायों को भूमि में दबाने के लिए मौके पर नगर निगम से दो जेसीबी मशीन और नमक भी मंगवा लिया। लेकिन गौ भक्तों ने उन्हें जंगल में प्रवेश ही नहीं करने दिया। वे लोग जेसीबी के आगे झुंड बनाकर खड़े हो गये। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाया पर वह जाम खोलने को तैयार नहीं हुए।

आखिर में पुलिस ने किया लाठीचार्ज

स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह और पुलिस कमांडर शैलेश कुमार पांडेय भी मौके पर आ गये। लेकिन गौ भक्तों की भीड़ में घुसे कुछ उपद्रवी युवक किसी भी बात पर रोड खोलने को तैयार नहीं हुए। अन्य लोगों को भड़काने का प्रयास करने लगे। अब पुलिस के सामने सिवाय लाठी चार्ज के कोई विकल्प नहीं बचा। तब जाकर आलाधिकारियों के निर्देश पर रोड ब्लॉक कर रहे युवकों को पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ना शुरू किया। रोड खुलने के बाद करीब पांच घंटे से परेशान यात्रियों ने राहत की सांस ली। रोड जाम कर रहे लोगों से पुलिस ने चार को हिरासत में लेकर थाना जैंत भेज दिया। गौ भक्तों का आरोप है कि गौशालाओं में गायों की हालत बहुत खराब है। उन्हें भोजन नहीं मिलता। जिसके कारण उनकी मौत हो रही है।

Tags: demonstration of cow devoteeslathi chargeskeletons of cows
Share197Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

हापुड़ में वकीलों पर पुलिस ने क्यों किया लाठी चार्ज, जानें पूरा मामला

हापुड़ में वकीलों पर पुलिस ने क्यों किया लाठी चार्ज, जानें पूरा मामला

by Juhi Tomer
August 30, 2023

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में तीन दिन पहले महिला वकील में और पुलिस के सिपाही काविवाद हो गया था।...

Next Post
Vaastu shastra:अगर चाहते हैं के बनी रहे माता अन्नापूर्णा की कृपा,तो अपनाये रसोई से जुड़े इन उपायों को

Vaastu shastra:अगर चाहते हैं के बनी रहे माता अन्नापूर्णा की कृपा,तो अपनाये रसोई से जुड़े इन उपायों को

Health News: क्या आप जानते हैं के सिर्फ़ ताली बजा कर,आप भी कर सकते हैं अपने कई रोगों का निवारण

Health News: क्या आप जानते हैं के सिर्फ़ ताली बजा कर,आप भी कर सकते हैं अपने कई रोगों का निवारण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist