संभल की जामा मस्जिद में गूंजे “हिंदुस्तान जिंदाबाद” के नारे, नमाजियों ने लहराया तिरंगा

उत्तर प्रदेश के संभल में शुक्रवार को जामा मस्जिद में देशभक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। जुमे की नमाज के बाद नमाजियों ने तिरंगा उठाकर "हिंदुस्तान जिंदाबाद" के नारे लगाए और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। इस दौरान मस्जिद परिसर राष्ट्रप्रेम और भाईचारे से सराबोर हो गया। उल्लेखनीय है कि यहां दो महीने पहले 24 नवंबर को जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हिंसा हुई थी, जिसके बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ था।

Sambhal Violence

Sambhal Violence : उत्तर प्रदेश के संभल में गणतंत्र दिवस से पहले जामा मस्जिद में एकता, सौहार्द और देशप्रेम का दृश्य देखने को मिला। जुमे की नमाज के बाद नमाजियों ने तिरंगा हाथों में लेकर “हिंदुस्तान जिंदाबाद” के नारे लगाए, और देशभक्ति का संदेश दिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, जिन्होंने इस आयोजन को एकजुटता और प्रेम का प्रतीक बना दिया।

गौरतलब है कि 24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान हिंसा हुई थी, जिसके बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया था। दो महीने बाद, गणतंत्र दिवस से पूर्व यहां के लोग एकजुट होकर देशप्रेम का संदेश देने के लिए एकत्र हुए। नमाजियों ने मस्जिद के बाहर तिरंगा लहराकर अपनी देशभक्ति दिखाई और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए।

Sambhal Violence

यह भी पढ़ें : गणतंत्र दिवस पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली-UP समेत 10 राज्यों का हाल

सईद अख्तर और अन्य लोगों ने नमाजियों को तिरंगे वितरित किए, और सभी लोग हाथों में तिरंगा लेकर देशप्रेम का संदेश देने के लिए एकजुट हुए। तिरंगा बांटने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा कि वे अपने देश के तिरंगे पर गर्व महसूस करते हैं और गणतंत्र दिवस से पहले इस पहल के जरिए उन्होंने देशवासियों से अपील की है कि वे भी अपने घरों और दुकानों पर तिरंगा लहरा कर देशप्रेम का संदेश फैलाएं।

Exit mobile version