शुक्रवार, सितम्बर 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Uttar Pradesh के किन शहरों में बनेगी स्मार्ट पार्किंग, लिस्ट में शामिल इन शहरों के कार्य में तेज़ी का निर्देश

उत्तर प्रदेश के सात शहरों में पार्किंग की समस्या खत्म करने के लिए सरकार ने स्मार्ट पार्किंग योजना शुरू की है। हर शहर में 250 करोड़ खर्च होंगे और अगले दो सालों में काम पूरा होगा।

by Sadaf Farooqui
मई 30, 2025
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Smart Parking System: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के सात शहरों में पार्किंग की समस्या को दूर करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अयोध्या समेत मथुरा-वृंदावन, गोरखपुर, शाहजहांपुर, मेरठ, गाजियाबाद और फिरोजाबाद में अब स्मार्ट पार्किंग बनाई जाएगी। इस योजना को अगले दो सालों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

हर शहर में 250 करोड़ रुपये खर्च होंगे

सरकार ने तय किया है कि इन सातों शहरों में स्मार्ट पार्किंग बनाने पर हर शहर में करीब 250 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर विकास विभाग ने सभी नगर निगमों से इसके लिए प्रस्ताव मांगे हैं। यह योजना शहरों की ट्रैफिक और पार्किंग की दिक्कत को कम करने के मकसद से शुरू की गई है।

RELATED NEWS

Rain Alert: जलभराव रोकने के लिए योगी सरकार ने निकायों को दिए सख्त निर्देश, नालों से पंपिंग स्टेशनों तक होगी निगरानी

Rain Alert: जलभराव रोकने के लिए योगी सरकार ने निकायों को दिए सख्त निर्देश, नालों से पंपिंग स्टेशनों तक होगी निगरानी

सितम्बर 16, 2026
India’s Safest City:दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु को पीछे छोड़ किस मामले में अहमदाबाद ने हासिल किया पहला स्थान

India’s Safest City:दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु को पीछे छोड़ किस मामले में अहमदाबाद ने हासिल किया पहला स्थान

अगस्त 2, 2025

अधिकारियों को दिए गए निर्देश

नगर विकास के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने इस संबंध में मंडलायुक्तों और नगर आयुक्तों को जरूरी आदेश भेज दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि हर शहर में वार्डवार योजना तैयार की जाए। उसके बाद प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाए। जब प्रस्ताव पास हो जाएगा, तब उसके अनुसार फंड दिया जाएगा और काम शुरू कराया जाएगा।

स्मार्ट सिटी योजना के तहत हो रहा विकास

यह सारी सुविधाएं स्मार्ट सिटी योजना के तहत दी जा रही हैं। योजना के तहत सिर्फ स्मार्ट पार्किंग ही नहीं, बल्कि स्मार्ट रोड, आईटीएमएस (इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम), स्मार्ट क्लास, जोनल ऑफिस, सोलर स्ट्रीट लाइट, हेल्थ एटीएम, ओपन जिम और पार्क भी बनाए जा रहे हैं। इन सभी सुविधाओं पर कुल मिलाकर 1750 करोड़ रुपये खर्च होने हैं।

काम में हो रही देरी

इस योजना को शुरू हुए पांच साल से ज्यादा हो चुके हैं। इतने समय में आधा काम हो जाना चाहिए था, लेकिन कई शहरों ने अब तक प्रस्ताव ही नहीं भेजे हैं। इसकी वजह अधिकारियों की लापरवाही मानी जा रही है। अब शासन ने नगर निगमों को दो साल का और समय दिया है ताकि बाकी काम भी पूरे हो सकें।

ये भी पढ़ें-WhatsApp Update: वॉट्सऐप पर आगया है ये नया फीचर, अब logout करने पर भी सेफ़ रहेगा डेटा

स्मार्ट सिटी योजना के तहत पार्किंग और अन्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में सरकार ने फिर से सक्रियता दिखाई है। यदि नगर निगम समय पर काम करें तो लोगों को जल्द ही इन सुविधाओं का लाभ मिलने लगेगा।

Tags: smart infrastructureurban development
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Rain Alert: जलभराव रोकने के लिए योगी सरकार ने निकायों को दिए सख्त निर्देश, नालों से पंपिंग स्टेशनों तक होगी निगरानी

Rain Alert: जलभराव रोकने के लिए योगी सरकार ने निकायों को दिए सख्त निर्देश, नालों से पंपिंग स्टेशनों तक होगी निगरानी

by SYED BUSHRA
सितम्बर 16, 2026

UP Waterlogging Management: बारिश के दौरान शहरों में जलभराव की समस्या को लेकर योगी सरकार ने प्रदेश के सभी नगरीय...

India’s Safest City:दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु को पीछे छोड़ किस मामले में अहमदाबाद ने हासिल किया पहला स्थान

India’s Safest City:दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु को पीछे छोड़ किस मामले में अहमदाबाद ने हासिल किया पहला स्थान

by SYED BUSHRA
अगस्त 2, 2025

Ahmedabad Becomes India's Safest City: देश के कई बड़े और चर्चित शहरों को पीछे छोड़ते हुए गुजरात का अहमदाबाद अब...

Next Post
AC के पानी को ना करे बर्बाद, इन आसान टिप्स से करें उसका सही इस्तेमाल

AC के पानी को ना करे बर्बाद, इन आसान टिप्स से करें उसका सही इस्तेमाल

क्या होता है self journaling method? कैसे बन रहा है ये स्ट्रेस दूर करने का तरीक़ा

क्या होता है self journaling method? कैसे बन रहा है ये स्ट्रेस दूर करने का तरीक़ा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In