Site icon News1India

आगरा: एसरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज की 8 मंजिला इमारत में लगी आग…

आगरा: सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज की आठ मंजिला इमारत में आग लगने से हड़कंप मच गया। तीमारदार मरीजों को गोद में लेकर के वार्ड से बाहर भागने लगे। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड भी मौके पर पहुंच गई। बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। गनीमत ये रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी और आगरा एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए। 

यहां की है घटना 

ये घटना एसएन मेडिकल कालेज की नई बिल्डिंग की है। आज दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आठ मंजिला इमारत से वहां मौजूद लोगों ने धुआं उठते हुए देखा, ये देख उनके होश उड़ गए। तीमारदारों और कर्मचारियों ने मरीजों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। स्ट्रेचर नहीं मिला तो मरीजों को गोद में उठा लिया और इमारत से बाहर सुरक्षित स्थान की ओर आ गए।

ये बोले जिलाधिकारी 

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि सर्जिकल ब्लॉक के बेसमेंट में रखे मटेरियल में आग लगने के कारण धुंआ डक्ट के माध्यम से ऊपर के फ्लोर पर चला गया था। समय से सतर्कता अपनाते हुए सीएफओ द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया गया है। अब स्थिति सामान्य है। किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। जिलाधिकारी ने बताया कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी।

बेसमेंट में कचरे में लगी थी आग

मौके पर आई फायर बिग्रेड की टीम ने जब सर्च किया तो बेसमेंट में कचरे में आग मिली, जिसको बुझा दिया गया है। आठ मंजिला भवन से मरीजों को एमसीएच में शिफ्ट किया जा रहा है, जिसमें पहले कोविड हॉस्पिटल बनाया गया था। मरीजों को एंबुलेंस से ले जाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन के अधिकारी एसएन मेडिकल कॉलेज में मौजूद हैं। 

आठवीं मंजिल पर भर्ती थे करीब 200 मरीज

एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रशांत गुप्ता का कहना है कि आठवीं मंजिल में कुल करीब 200 मरीज भर्ती थे, जिनमें से 35 से 40 मरीज गंभीर थे। कोई कैजुअल्टी नहीं है। मरीजों को एनसीएस बिल्डिंग में शिफ्ट किया जा रहा है। शाम करीब 5:00 बजे उनको दोबारा आठ मंजिला बिल्डिंग में लाया जाएगा। तीमारदारों के सामान अभी भवन में रह गए हैं।

Exit mobile version