Site icon News1India

सोनभद्र: गैंगरेप मामले में दोषियों को सजा दिलाने वाले इंस्पेक्टर शैलेश राय यूपी के टॉप टेन विवेचकों की लिस्ट में हुए शामिल

मिर्जापुर। मड़िहान इंस्पेक्टर शैलेश कुमार राय शनिवार को अचानक चर्चा में आ गए। वह उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के अनपरा थाना क्षेत्र के बहुचर्चित गैंगरेप के बाद मामले का खुलासा और युवती के प्रेमी को जंगल में पेड़ से बांधकर गैंगरेप करने के मामले में आरोपियों को सजा दिलाने में सफल रहे।

वह अपनी विवेचना से अपराधियों को लगातार सजा दिलाते रहे। इसी बीच भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने जब उत्तर प्रदेश के टॉप टेन विवेचकों की लिस्ट मांगी तो उसमें मिर्जापुर के मड़िहान थाने पर तैनात इंस्पेक्टर शैलेश कुमार राय का नाम भी शामिल था।

भारत सरकार ने 151 विवेचकों की सूची जारी की तो उत्तर प्रदेश की सूची में दसवें स्थान पर मड़िहान इंस्पेक्टर का नाम शामिल है। उनकी तैनाती सोनभद्र व प्रयागराज जनपद के आधा दर्जन थानों में रह चुकी है। इस संबंध में इंस्पेक्टर शैलेश कुमार राय ने बताया कि अपराध की रोकथाम व न्याय ही उनकी प्राथमिकता है।

ये भी पढ़ें – सिपाही को गोली मारने वाले 25 हजार के इनामी गौकश को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा, पैर में लगी गोली

Exit mobile version