Site icon News1India

राम लला के दर्शन के लिए चली स्पेशल आस्था ट्रेन

अयोध्या।  राम लला की प्राण प्रतिष्ठा खत्म होते ही राम मंदिर आम लोगो के लिए खोल दिया गया है। राम लला की मनमोहक छवि को देखने के लिए श्रद्धालुओं की दिन-प्रतिदिन आस्था बढ़ती ही जा रही है जहां देखो वहां राम लला के दर्शन के लिए श्रद्धालु आगे आ रहें हैं ।

राम भक्तो के लिए चलाई आस्था स्पेशल ट्रेन

आपको बता दें, राम भक्तों को लेकर एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है देश-विदेशों से काफी लोग राम लला के दर्शन के लिए आ रहें हैं । इसी राम भक्ति को देखकर रेलवे ने देश की पहली आस्था स्पेशल ट्रेन चलायी है, जो कल राजस्थान के जोधपुर से चली और आज सुबह अयोध्या पहुंची । जैसे ही रामनगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं ने पैर रखे वैसे ही राम नाम के नारे लगने लगे और अयोध्या के लोगों ने ढोल नगाड़ो से श्रद्धालुओ का स्वागत किया । ट्रेन में यात्रियों के साथ बीएचपी और आरएसएस से जुड़े कार्यकर्ता भी अयोध्या पहुंचे हुए हैं। सरयु में स्नान करने के साथ राम नगरी का भ्रमन भी करेंगे ।

यह भी पढ़े :-Pariksha Pe Charcha 2024 : पीएम की 7वीं बार परीक्षा पे चर्चा, कहा मैं चुनौती को भी चुनौती देता हूँ, देखिए छात्रों से पूरी बातचीत

इस ट्रेन में 2500 श्रद्धालु राम लला के दर्शन के लिए आए। दूसरी ट्रेन दोपहर 2:30 पर अयोध्या स्टेशन पहुंची । 90 दिनों में देश के कई राज्यो से स्पेशल आस्था ट्रेन आएगी । जिसमें में 15 लाख श्रद्धालु रामनगरी अयोध्या आएंगे । श्रद्धालुओं के मन मे खुशी की लहर छायी हुई है ।

Exit mobile version