News1India

UP Weather: सर्दी का सितम… कोहरे ने बढ़ाई ठिठुरन, दिल्ली में भी तापमान गिरा

UP weather

UP Weather: उत्तर प्रदेश और दिल्ली में सर्दी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। दिल्ली में मंगलवार सुबह ठंडी हवाओं के साथ दिन की शुरुआत हुई, जहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर दिखने लगा है। राज्य के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान तेजी से गिर रहा है और कोहरा भी अपना कहर बरपा रहा है। मौसम विभाग (UP Weather) ने यूपी के 40 से ज्यादा जिलों में हल्की बारिश की संभावना के साथ अगले 48 घंटों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।

35 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी

मौसम विभाग ने बताया कि चित्रकूट, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, लखीमपुर खीरी, सुल्तानपुर, अमेठी, मुरादाबाद, बिजनौर समेत 35 जिलों में घने कोहरे का असर रहेगा। पूर्वांचल के जिलों में कोहरे का प्रकोप ज्यादा रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल सिंह ने कहा कि कोहरा देर रात और सुबह के समय अधिक असर दिखाएगा। इन दिनों में विजिबिलिटी बेहद कम हो सकती है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने का खतरा है।

लखनऊ में शुष्क मौसम

राजधानी लखनऊ में सोमवार को दिनभर धूप खिली रही, हालांकि सुबह हल्का (UP Weather) कोहरा छाया रहा। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार को सुबह और शाम के समय हल्का कोहरा और धुंध छाई रहेगी।

बुलंदशहर सबसे ठंडा

सोमवार को बुलंदशहर प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, उरई जिले में सबसे अधिक 29 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों ने आने वाले दिनों में और ठंड बढ़ने की चेतावनी दी है।

सावधानी की जरूरत

मौसम विभाग ने आम जनता से अपील की है कि कोहरे के दौरान वाहन चलाने में विशेष सावधानी बरतें। बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़े पहनाएं। अगले कुछ दिनों तक सर्दी का असर और तेज होने की संभावना है।

यहां पढ़ें: कश्मीर में तेज़ से बढ़ रहा शीतलहर का मिजाज, गुलमर्ग का तापमान शून्य पहुंचा, मौसम विभाग से आया बर्फबारी का अलर्ट
Exit mobile version