Site icon News1India

सीतापुर के पिसावा में पुलिस और प्रशासन पर पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल

Sitapur

Sitapur News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के पिसावां थाना क्षेत्र के दिव्यापुर गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापना को लेकर पिछले दो दिनों से चल रहे विवाद ने शनिवार को हिंसक रूप ले लिया। ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन की टीम पर पथराव कर दिया जिसमें कई पुलिस गाड़ियों के शीशे टूट गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने हल्का बल प्रयोग किया।

पुलिस के अनुसार मामला सरकारी जमीन पर मूर्ति स्थापित करने से शुरू हुआ। जब प्रशासन और पुलिस टीम मूर्ति को हटाने पहुंची तो ग्रामीणों ने इसका विरोध शुरू कर दिया जिससे स्थिति बिगड़ गई। हंगामे की सूचना पर धौरहरा सांसद आनंद भदौरिया और पूर्व विधायक अनूप गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा, “क्या हम गुलाम देश में रह रहे हैं, जहां लोगों को इस तरह पाबंद किया जा रहा है? यह असहनीय है।” वहीं, पुलिस अधिकारियों का दावा है कि ग्रामीणों को मूर्ति को वैकल्पिक स्थान पर स्थापित करने के लिए समझाया गया लेकिन तनाव बना रहा।

यह भी पढ़े: पीएम मोदी ने किया भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट पंबन रेलवे ब्रिज का उद्घाटन, जानें इसकी खासियतें

घटना में कई पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल (Sitapur News) हुए हैं। पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए भारी बल तैनात किया है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो और शांति बरकरार रहे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच जारी है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि मूर्ति हटाने का फैसला उनके भावनाओं से खिलवाड़ है जबकि प्रशासन इसे नियमों के उल्लंघन से जोड़ रहा है। विवाद सुलझाने के प्रयास जारी हैं लेकिन क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Exit mobile version