Thursday, December 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

भारत की पहली महिला डकैत, जिसने बीहड़ में बच्चे को दिया जन्म, जिस डाकू ने किया कन्यादान, उसी के साथ डकैतन ने मनाई सुहागारात

सीमा परिहार की कहानी फिल्मी है, 13 साल की उम्र में हुआ अपहरण, 16 की उम्र में उठाई बंदूक और दो डाकुओं के साथ की शादी।

Vinod by Vinod
January 27, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर ऑनलाइन डेस्क। यूपी के चंबल और बीहड़ में एक से बड़कर एक डकैत हुए, जिनके नाम से आजमन ही नहीं बल्कि खाकी भी खौफ खाती थी। इनमें से महिला डाकू भी थीं, जो पुलिस को सीधी चुनौती दिया करती थीं। पुतलीबाई, फूलनदेवी, कुसुमा नाइन के बाद सीमा परिहार ऐसे चौथी लेडी डकैत थी, जिसकी तूती यूपी, एमपी और राजस्थान में बोला करती थी। सीमा ही वह डकैतन है, जिसने बीहड़ में बच्चे को जन्म दिया। सीमा की लव स्टोरी भी अजब-गजब की थी। जिससे प्यार किया, उसके साथ सात फेरे लिए। जिस डाकू ने डकैतन का कन्यादान किया, बाद में उसी के साथ सुहागरात मनाई और उसी के बेटे की मां बनी। पुलिस का दबाव बना तो सरेंडर कर जेल चली गई। सलाखों से बाहर आई तो समाजसेवा के कार्य में जुट गई। बिग बॉस में गई, सलमान खान से मिली। फिल्मों में भी काम किया। फिलहाल एक केस में सजा होने के बाद सीमा को फिर से जेल जाना पड़ा।

बबाइन गांव में हुआ थी सीमा परिहार का जन्म

यूपी के औरैया जिले के बबाइन गांव में सीमा परिहार का जन्म हुआ था। पिता बहुत गरीब थे। सीमा अपने माता-पिता और 4 बहन और 2 भाईयों के साथ झोपड़ी में रहा करती थी। सीमा के गांव बबाइन में सेंगर ठाकुरों का दबदबा था। केवल सीमा के पिता परिहार ठाकुर थे। सीमा का पूरा परिवार बकरियां पाल कर अपना गुजारा करता था। जानकार बताते हैं कि उस वक्त सीमा की उम्र 13 वर्ष की थी। गांव के सरपंच गंभीर सिंह ने सीमा के पिता को अपने घर पर बुलवाया। सरपंच ने सीमा के पिता से कहा कि वह अपनी चारों बेटियों की शादी गांव के चार लड़कों के साथ कर दे। पर सीमा के पिता ने सरंपच के ऑफर को ठुकरा दिया। जिससे वह आगबबूला हो गया। सरंपच का क्षेत्र में अच्छा दबदबा था। उसके डाकुओं से संबंध थे। सरपंच ने लालाराम के जरिए सीमा का अपहरण करवा लिया। रात को 10 डकैत आए और बंदूक के बल पर सीमा को अपने साथ लेकर चले गए। ये घटना 1983 की है। सीमा को बीहड़ में लाया जाता था। तब गैंग के सरगना कैत लालाराम और उसकी गैंग के सदस्य श्रीराम, सुरेश लोधी और सुषमा नाईन सीमा से मिलती हैं।

RELATED POSTS

‘किक 2’ की घोषणा के साथ सलमान खान ने फिनाले में प्रणीत मोरे को फिल्मों में बड़ा अवसर मिलने का भरोसा जताया

‘किक 2’ की घोषणा के साथ सलमान खान ने फिनाले में प्रणीत मोरे को फिल्मों में बड़ा अवसर मिलने का भरोसा जताया

December 8, 2025
पान मसाला एड विवाद में फंसे सलमान खान, कंज्यूमर कोर्ट में दी सफाई—कहा मैंने सिर्फ इलायची का प्रचार किया

पान मसाला एड विवाद में फंसे सलमान खान, कंज्यूमर कोर्ट में दी सफाई—कहा मैंने सिर्फ इलायची का प्रचार किया

November 29, 2025

दूसरी सबसे खूंखार लेडी डाकू का जन्म

बीहड़ में सीमा की निगरानी हथियारबंद डकैत करते थे। इसी बीच सीमा ने बीहड़ों से कई बार भागने की कोशिश की लेकिन डकैतों के चंगुल से भाग नहीं पाई। खुद सीमा ने बताया था कि उसके साथ बीहड़ में दुष्कर्म हुआ। तीन साल तक उसे बंधक बनाकर रखा गया था। 1986 की बात है। जब पड़ोस के गांव का एक छोटा लड़का सीमा को जंगल में मिला। उसने सीमा को बताया, उसके माता-पिता और भाई को पुलिस अरेस्ट कर जेल में डाल दिया है। घर की कुर्की कर ली गई है। परिवार के साथ हुए इस बर्ताव से सीमा बागी हो गई और हाथ में बंदूक थाम ली। उस वक्त सीमा की उम्र महज 16 साल की थी। लालाराम ने उसे असलहा चलाने की ट्रेनिंग दी। फिर क्या था, फूलन देवी के बाद चंबल की दूसरी सबसे खूंखार लेडी डाकू का जन्म होता है। लालाराम के बाद सीमा गैंग का दूसरा सबसे बड़ा चेहरा बन चुकी थी। उसने पूरी गैंग को संभालने की जिम्मेदारी ले ली। सीमा इतनी खौफनाक घटनाओं को अंजाम देने लगी थी कि उसकी तुलना फूलन देवी से की जाने लगी थी। अन्य साथी डकैत उसे बीहड़ की रानी कहने लगे। इसके बाद सीमा और उसकी गैंग ने अपहरण कर फिरौती मांगने का सिलसिला तेज कर दिया। सीमा का नाम अखबारों की सुर्खियां बनने लगा। अब तक उसके ऊपर 200 अपहरण, 70 हत्याओं और करीब 30 लूट के मामले दर्ज हो चुके थे।

पूरे चंबल में सीमा की तूती बोलने लगी

सीमा परिहार ने अपनी गैंग के साथ पुलिस थानों पर धावा बोलना शुरू कर दिया और वहां से हथियार लूटने शुरू कर दिए। सीमा ने पुलिस की नाक में दम कर रखा था। तमाम कोशिशों के बाद भी पुलिस उसे पकड़ नहीं पा रही थी। सीमा दिनदहाड़े किसी भी थाने में जाती और पुलिस वालों को मार कर उनके हथियार लूट लाती। इन वारदातों के बाद लोगों के बीच सीमा का खौफ और ज्यादा बढ़ गया। जब सीमा ने बंदूक उठाई तो सबसे पहले इन्हीं सेंगर ठाकुरों को अपना निशाना बनाया। आए दिन उनके साथ लूट की जाती, मार-पीट की जाती और हत्या कर दी जाती। हालत ये हो गए थे कि बबाइन गांव के ठाकुरों ने घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया था। पूरे चंबल में सीमा की तूती बोलने लगी थी। बड़े-बड़े डाकू उसकी इज्जत करने लगे थे। माथे पर कला टीका लगाए, सिर पर लालपट्टी बांधे और बाघी की वर्दी पहनने वाली सीमा लोगों के सपने में आने लगी थी। विदेशों में तक उसके जुर्म की चर्चाएं होने लगी थीं। फूलन देवी के सरेंडर के बाद सीमा इकलौती डकैत थी, जो बीहड़ की शेरनी के नाम से जानी जाती थी। सीमा का मुख्य पेशा अपहरण था। उसे बीहड़ में अपहरण उद्योग का जननी भी कहा जाता है।

निर्भय और सीमा को एक दूसरे से प्यार हो जाता

सीमा और लालाराम के गैंग का चंबल और बीहड़ में दबदबा था। तभी लालाराम की गैंग में एक नए डकैत निर्भय गुर्जर की एंट्री होती है। निर्भय और सीमा को एक दूसरे से प्यार हो जाता है। डाकू लालाराम दोनों की शादी करा देते हैं। सब कुछ ठीक चल रहा होता है। कुछ दिनों बाद सीमा बीहड़ के बगल में बसे एक गांव जाती है। कुछ महिलाएं उससे शिकायत करती हैं कि “आपके यहां से कुछ लड़के आए थे। उनमें से एक का नाम निर्भय था, वो हमारी लड़की का बलात्कार करके गया है। ये सुनते ही सीमा का खून खौल जाता है लेकिन वो अपने आप को रोकती है। वो दोबारा निर्भय और गैंग के कुछ लड़कों को राशन लेने किसी गांव भेजती है। निर्भय और लड़कों को लौटने में देर हो जाती है। सीमा उन लड़कों को लाइन से खड़ा कर उनकी छाती पर बंदूक अड़ाती है और पूछती है। “2 किलोमीटर दूर गांव से वापस आने में इतनी देर कैसे हुई। एक लड़का बताता है, निर्भय एक नाई के घर में घुस गया था और उसकी लड़की के साथ जबरदस्ती करके आया, इसलिए देर हो गई। बस, फिर क्या था सीमा निर्भय को सुबह 5 बजे अपनी गैंग से निकाल कर भगा देती है और दोबारा दिखने पर उसे गोली मार देने की धमकी देती है। निर्भय वहां से चला जाता है। इसके बाद निर्भय बड़ा डाकू बनता है और एक के बाद एक 5 शादियां करता है।

अपने किडनैपर लालाराम से ही शादी कर ली

साल 1997-98 में निर्भय से रिश्ता तोड़ने के बाद सीमा ने गैंग के मुखिया और अपने किडनैपर लालाराम से ही शादी कर ली। लालाराम सीमा से दोगुनी उम्र का था। साल 1999 में उसने एक बच्चे को भी जन्म दिया। बच्चा 10 महीने का ही हुआ था कि साल 2000 में सीमा का पति लालाराम एक पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। अब सीमा अकेली हो चुकी थी। पुलिस लगातार सीमा को ढूंढ रही थी। पुलिस से बचने के लिए सीमा अपने 10 महीने के बच्चे को लेकर बीहड़ों में यहां से वहां भाग रही थी। अंत में सीमा ने आत्मसमर्पण करने का फैसला लिया। सीमा के बड़े भाई ने पुलिस से बात की। नौकरी, घर के लिए जमीन और बंदूक का लाइसेंस देने जैसी शर्तों के बाद सीमा ने 18 साल बाद आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद सीमा 3 साल, 3 महीने तक जेल में रही। शुरुआती 6 महीने उसका बेटा भी उसके साथ जेल में रहा। जेल से बाहर आने के बाद सीमा परिहार ने साल 2002 के विधानसभा चुनावों में शिव सेना का सपोर्ट किया। साल 2006 में उसने इंडियन जस्टिस पार्टी जॉइन कर ली। 2007 के भदोही लोकसभा सीट उप-चुनाव में सीमा मैदान में भी आईं लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। साल 2008 में सपा जॉइन की। साल 2011 में सीमा को राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन परिषद के महिला आयोग का अध्यक्ष बना दिया गया।

बिगबॉस के सीजन 4 में आने का न्योता

साल 2007 में सीमा के ऊपर वूंडेड नाम की एक फिल्म बनाई गई। यह फिल्म कृष्णा मिश्रा ने बनाई थी। सीमा परिहार ने खुद इसमें मुख्य किरदार निभाया था। बीहड़ों में फिल्म शूटिंग के दौरान डाकू निर्भय सिंह ने धमकी भी दी थी कि अगर फिल्म में सीमा की दूसरी शादी दिखाई गई तो फिल्म रिलीज नहीं होने दी जाएगी। हालांकि बाद में फिल्म रिलीज हुई थी। फिल्म रिलीज होने के 3 साल बाद, साल 2010 में सीमा को रियलिटी शो बिगबॉस के सीजन 4 में आने का न्योता दिया गया। सीमा ने बिगबॉस में आने के बाद भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। कुछ माह पहले सीमा परिहार को एक केस में सजा हो गई और वह जेल चली गई। घर पर उसका बेटा था। एक दिन वह बाजार से सामान लेने गया। तभी दुर्घटना के दौरान सीमा के बेटे की जान चली गई। सीमा के एक भाई शराब तस्करी के आरोप में जेल भेजा गया। सीमा ने इसके खिलाफ आवाज भी उठाई थी।

 

Tags: Dacoit LalaramDacoit Seema PariharSalman KhanStory of Dacoit Seema PariharWho is Seema Family Bigg Boss
Share196Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

‘किक 2’ की घोषणा के साथ सलमान खान ने फिनाले में प्रणीत मोरे को फिल्मों में बड़ा अवसर मिलने का भरोसा जताया

‘किक 2’ की घोषणा के साथ सलमान खान ने फिनाले में प्रणीत मोरे को फिल्मों में बड़ा अवसर मिलने का भरोसा जताया

by Sangeeta Sharma
December 8, 2025

BB19 Grand Finale: 7 दिसंबर 2025 को शो के ग्रैंड फिनाले के दौरान, होस्ट सलमान खान ने अपने फैंस को...

पान मसाला एड विवाद में फंसे सलमान खान, कंज्यूमर कोर्ट में दी सफाई—कहा मैंने सिर्फ इलायची का प्रचार किया

पान मसाला एड विवाद में फंसे सलमान खान, कंज्यूमर कोर्ट में दी सफाई—कहा मैंने सिर्फ इलायची का प्रचार किया

by Sangeeta Sharma
November 29, 2025

Salman Khan: बॉलीवुड स्टार सलमान खान को हाल ही में कोटा उपभोक्ता आयोग द्वारा नोटिस जारी किया गया है। आरोप...

बिग बॉस 19 में अशनूर कौर का तान्या पर हमला, सलमान खान ने सख्त फैसला सुनाने के संकेत दिए

बिग बॉस 19 में अशनूर कौर का तान्या पर हमला, सलमान खान ने सख्त फैसला सुनाने के संकेत दिए

by Sangeeta Sharma
November 29, 2025

Bigg Boss 19 के हालिया एपिसोड में एक ऐसी घटना हुई, जिसने शो के दर्शकों, घरवालों और होस्ट सलमान खान—तीनों...

बिग बॉस 19: सलमान खान ने तान्या मित्तल के दावे पर उठाए सवाल, घरवालों की छूट गई हंसी

बिग बॉस 19: सलमान खान ने तान्या मित्तल के दावे पर उठाए सवाल, घरवालों की छूट गई हंसी

by Sangeeta Sharma
November 24, 2025

बिग बॉस 19 के ताज़ा “वीकेंड का वार” एपिसोड में होस्ट सलमान खान ने तान्या मित्तल के एक बड़े दावे...

सलमान के ‘द बैंग टूर’ पोस्टर से सोनाक्षी सिन्हा गायब, फैंस में बढ़ी हलचल

सलमान के ‘द बैंग टूर’ पोस्टर से सोनाक्षी सिन्हा गायब, फैंस में बढ़ी हलचल

by Sangeeta Sharma
November 12, 2025

सलमान खान के पॉपुलर ‘द बैंग टूर’ का नया पोस्टर रिलीज़ हुआ, लेकिन इस बार कुछ ऐसा दिखा जिसने फैंस...

Next Post
SEBI New Chairman

SEBI के नए चेयरमैन की खोज शुरू, आवेदन आमंत्रित, सैलरी में मिलेगा कितना मुआवजा?

SSC GD Exam 2025

4 फरवरी से होगी SSC GD कांस्टेबल परीक्षा, नकल करने पर मिलेगी ये कड़ी सजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version