Site icon News1India

Sultanpur: बहन के डोली उठने से पहले भाई की दर्दनाक मौत, महिला संगीत के लिए रिश्तेदारों को लाने निकाला था अरुण

उत्तर प्रदेश: सुल्तानपुर से दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है, यहां बेटी की शादी के संगीत से एक दिन पहले ही खुशी काफूर हो गई है. बहन की शादी के लिए खरीदारी करने गए भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई. व्यवसायी अरुण कसौधन की सड़क हादसे में हुई मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. वह महिला संगीत में अपनी बहन को लेने गोंडा गए थे. इसी दौरान उनका एक्सीडेंट हो गया.

मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली नगर के बाटा गली स्थित काली माता मंदिर के पास का ये मामला बताया जा रहा है, यहां के निवासी अरुण कसौधन (27) पुत्र प्रदीप कसौधन बड़ी बहन को ससुराल से लाने के लिये गोंडा जा रहा था. देर रात नवाबगंज व वजीरगंज के बीच अयोध्या हाईवे पर परसापुर गांव के पास नील गाय के सामने आ जाने से वह हादसे का शिकार हो गया. सुबह यह खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया.

बहन के हाथ पीले होने से पहले भाई का हुआ एक्सीडेंट

दरअसल मृतक अरुण गल्ले का कारोबार करता था. उसकी मौत की खबर के बाद दुकानदारों ने दिन भर के लिए अपनी दुकान बंद रखी. पोस्टमॉर्टम के बाद मृतक अरुण का शव आया तो इलाके में कोहराम मच गया. जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया है. पिता प्रदीप कसोधन के परिवार में रह गए आखिरी चिराग अरुण के निधन से हर कोई सदमे में है. इससे पहले मृतक के बड़े भाई ने भी करीब 8 साल पहले फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था.

संगीत के लिए बड़ी बहन को लाने निकाला था अरुण

जिसके बाद से शहर के बाटा गली स्थित काली माता मंदिर के पास मार्केट बंद है. आपको बता दें कि छोटी बहन के संगीत के लिए वह बड़ी बहन को ससुराल से लाने के लिए निकला था. क्योंकि 27 नवंबर को परिवार में महिला संगीत का कार्यक्रम था. इसलिए मृतक अपनी बड़ी बहन को लाने के लिए गोंडा जिले स्थित अपनी ससुराल जा रहा था. आने वाली 7 दिसंबर को छोटी बहन के हाथ पीले होने से पहले घर में मातम छाया हुआ है.

इसे भी पढ़ें – Begusarai: ट्यूशन टीचर मोहम्मद आमिर ने किया 10वीं क्लास की छात्रा का किडनैप, 5 दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

Exit mobile version