Site icon News1India

Sultanpur: SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज करने पर भड़के लोग, पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी, अब CO करेंगे मामले की जांच

सुल्तानपुर में कादीपुर पुलिस द्वारा SC-ST के तहत केस दर्ज करने पर लोग लामबंद हो गए। लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं मामले में सीओ कादीपुर शिवम मिश्रा का कहना है कि पीड़ित पक्ष की ओर से एप्लीकेशन मिली है, इसकी जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आएगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार घटना करौंदीकला थानाक्षेत्र के हिंदूआबाद की है। जहां गांव निवासी राकेश पाल पुत्र रामपति पाल पानी के प्लांट पर काम करता है। 25 मार्च को वो घर से काम पर जा रहा था कि रास्ते में गांव की आशा देवी पत्नी स्व:जगराम और उसके लड़के आकाश, अर्जुन ने धारदार हथियार व लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया था। जिससे वह बेहोश हो गया था।

वहीं दूसरी तरफ राकेश पाल की पत्नी का कहना है कि मेरे पति को बेरहमी से मारा गया, जिससे वो बेहोश हो गए। मैंने मौके पर पहुंकर अपने पति को बचाने की कोशिश की, लेकिन उसके बाद भी वह लोग लाठी-डंडे से मारते रहे। इसके बाद मैंने एंबुलेंस बुलाकर अपने पति को अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन पुलिस ने हमारे पति पर ही SC-ST का फर्जी मुकदमा दर्ज कर दिया। मैं पुलिस प्रशासन से मांग करती हूं जो SC-ST लगाया है उसको हटाए और हमको न्याय दिया जाए।

‘मैं मांग करता हूं कि…’

वहीं राकेश पाल के भतीजे ने बताया कि चाचा को अनायास मारा गया। अगर मैं मौके पर नहीं होता तो वह लोग उन्हें मार डालते। मैं मौके पर पहुंचा और मैंने उन्हें बचाया। मैं मांग करता हूं कि SC-ST का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए। साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। उसने ये भी बताया कि पुलिस ने जब चाचा की एफआईआर दर्ज की, उस समय कुछ नहीं किया। बाद में सुनियोजित ढंग से ये धाराएं लगाई गई।

Exit mobile version