Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Sultanpur: दबंगों के हौसले बुलंद, बाइक सवार 2 युवकों को मारी गोली,

Sultanpur: दबंगों के हौसले बुलंद, बाइक सवार 2 युवकों को मारी गोली, मजदूरी कर लौट रहे थे घर, हालत गंभीर

सुल्तानपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां शनिवार देर शाम मजदूरी कर घर लौटते समय बाइक सवार 2 मजदूरों को दबंगों ने गोली मार दी। दोनों मजदूरों को घायल अवस्था में डायल 112 की टीम ने CHC पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने घायलों की हालत गंभीर बताते हुए उन्हें जिला अस्पताल सुल्तानपुर में रेफर कर दिया। यहां से भी डॉक्टरों ने दोनों मजदूरों को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया है। घटना की सूचना मिलते ही SP सोमेन वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं।

घात लगाकर बैठे थे दबंग

मिली जानकारी के अनुसार कुड़वार थानाक्षेत्र के कोहड़िया गांव निवासी धर्मेंद्र निषाद (35) वर्ष पुत्र राम सूरत और अर्जुन निषाद (21) वर्ष पुत्र राम लेवट मजदूरी करके बाइक से घर लौट रहे थे। जब दोनों मजदूर थानाक्षेत्र के पुरवा गांव के पास पहुंचे तो तभी घात लगाकर बैठे दबंगों ने उन पर फायर झोक दिया। गोली लगते ही दोनों मजदूर बाइक से गिर पड़े। तो दबंग हमलावर हवा में फायर झोंकते हुए फरार हो गए। इस बीच स्थानीय लोगों ने डायल 112 पुलिस को घटना की सूचना दी।

दोनों मजदूरों जिला अस्पताल रेफर

सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुड़वार पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने देखा कि धर्मेंद्र के पेट में गोली लगी है और अर्जुन के हाथ में गोली लगी है। ऐसे में डॉक्टरों ने फस्ट एड करके दोनों मजदूरों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हालत गंभीर में डॉक्टर ने ट्रामा सेंटर लखनऊ किया रेफर

यहां पहुंचने पर उक्त दोनों युवकों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है। उधर घटना की सूचना मिलते ही एसपी सोमेन वर्मा और अपर पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। गहनता के साथ जांच कर पुलिस अधिकारियों ने लोगों के बयान दर्ज करवाए। एसपी ने बताया कि घटना पुरानी रंजिश को लेकर की गई है। परिवार वालों की ओर से तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जायेगा। आरोपी जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिये जायेंगे।

Exit mobile version