Site icon News1India

Sultanpur: नेशनल हाईवे जाम करने पर सपा सांसद रामभुआल निषाद के खिलाफ वारंट जारी

Sultanpur

Sultanpur: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद रामभुआल निषाद के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। शनिवार को विशेष न्यायाधीश MP/MLA ज्ञानेन्द्र कुमार ने यह वारंट जारी किया। मामला 2015 का है, जब सांसद निषाद ने नेशनल हाईवे (Sultanpur) पर जाम किया था।

सपा सांसद के खिलाफ वारंट जारी

दरअसल, 2015 में एक मृतक का शव पुलिस की निगरानी में अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था, तभी रामभुआल निषाद के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने हाईवे को जाम कर दिया था। प्रदर्शनकारियों ने शव को पटना चौराहे पर रखकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस द्वारा जाम हटाने की कोशिश करने पर प्रदर्शनकारियों के साथ टकराव हुआ था। इस घटना के बाद सांसद के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था।

यह भी पढ़ें : फरीदाबाद में पिटबुल ने चबा डाला 22 साल के युवक का कान, 11 घंटे चली सर्जरी में जोड़ा गया

न्यायालय द्वारा सांसद को पेश होने के लिए नोटिस दिया गया था, लेकिन वे कोर्ट में पेश नहीं हुए, जिसके बाद उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया गया। इसके साथ ही बड़हलगंज के एसएचओ के खिलाफ भी नोटिस जारी किया गया है।

कौन है सांसद रामभुआल निषाद?

रामभुआल निषाद लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं। 2014 में उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन तीसरे स्थान पर रहे। वह कौड़ीराम विधानसभा सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं और 2007 में बसपा सरकार में मत्स्य राज्य मंत्री भी थे। 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने मेनका गांधी को हराकर सुल्तानपुर से बड़ी जीत दर्ज की थी। उनके पास 3 करोड़ रुपये की संपत्ति है और वे कृषि कार्य से भी जुड़े हुए हैं।

Exit mobile version