Site icon News1India

‘धर्मेंद्र की मौत’ के बाद खून के रिश्ते में दरार! सौतेली माँ हेमा और बेटे सनी में छिड़ी ‘प्रॉपर्टी’ की जंग!

Deol family

Deol family feud revealed: बॉलीवुड के ‘हीमैन’ धर्मेंद्र का 24 नवंबर को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया, जिससे पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। हालांकि, दिग्गज अभिनेता के निधन के बाद उनके परिवार के भीतर का तनाव और मनमुटाव अब सबके सामने आ गया है। अभिनेता की पहली पत्नी प्रकाश कौर के बेटों, सनी और बॉबी देओल ने अपने पिता के लिए एक प्रार्थना सभा आयोजित की, जिसमें बीटाउन के कई सेलेब्स शामिल हुए, लेकिन धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी और उनकी बेटियां ईशा और अहाना इसमें अनुपस्थित रहीं।

चौंकाने वाली बात यह है कि हेमा मालिनी ने उसी दिन अपने बंगले पर एक अलग प्रार्थना सभा रखी। बाद में दिल्ली में हेमा द्वारा आयोजित प्रेयर मीट में भी सनी और बॉबी शामिल नहीं हुए, जिसने यह स्पष्ट कर दिया कि धर्मेंद्र के जाने के बाद आखिरकार यह पारिवारिक झगड़ा सार्वजनिक हो गया है।

सनी और हेमा ने धर्मेंद्र के लिए अलग-अलग प्रेयर मीट रखी थी

धर्मेंद्र के निधन के बाद, उनके बेटों Deol family  सनी देओल और बॉबी देओल ने दिवंगत पिता की याद में मुंबई में एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया था। इस Deol family  प्रेयर मीट में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, सलमान खान, अभिषेक बच्चन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, अभय देओल समेत बॉलीवुड के कई बड़े सितारे श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।

हालांकि, दिवंगत सुपरस्टार की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी और उनकी बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल इस समारोह में शामिल नहीं हुईं। सनी-बॉबी द्वारा आयोजित प्रार्थना सभा में हेमा और उनकी बेटियों की गैरमौजूदगी ने कई सवाल खड़े किए, खासकर इसलिए क्योंकि दिग्गज अभिनेत्री ने भी उसी दिन अपने घर पर धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने के लिए एक अलग प्रार्थना सभा आयोजित की थी।

हेमा ने अपने घर पर धर्मेंद्र के लिए रखी थी प्रार्थना सभा

धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर ने अपने बेटों सनी और बॉबी के साथ प्रार्थना सभा का आयोजन किया था, जबकि उनकी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी ने अपनी बेटियों ईशा और अहाना के साथ अपने बंगले पर अलग से प्रार्थना सभा आयोजित की। इन दोनों सभाओं का अलग-अलग जगहों पर होना, परिवार के भीतर के गहरे मतभेदों को दर्शाता है। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा, उनके बेटे यशवर्धन और अभिनेत्री मधु समेत परिवार के कई करीबी दोस्त और शुभचिंतक हेमा मालिनी के घर प्रेयर मीट में शामिल हुए। ईशा देओल के एक्स हसबैंड भरत तख्तानी भी श्रद्धांजलि सभा के दौरान हेमा मालिनी के घर के बाहर नजर आए थे।

दिल्ली में प्रेयर मीट में नहीं पहुंचे सनी-बॉबी

हाल ही में बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने दिल्ली में दिवंगत धर्मेंद्र की याद में एक और प्रेयर मीट रखी थी। इस प्रार्थना सभा में गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और बीजेपी सांसद रवि किशन और कंगना रनौत समेत कई राजनीतिक हस्तियां पहुंची थीं। सभी ने दिवंगत अभिनेता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। लेकिन, इस प्रेयर मीट में भी सनी और बॉबी देओल शामिल नहीं हुए।

हेमा और सनी के बीच का झगडा हो गया उजागर

धर्मेंद्र के निधन के बाद जिस तरह उनके Deol family के दोनों पक्षों – पहली पत्नी प्रकाश कौर के बेटे सनी और बॉबी और दूसरी पत्नी हेमा मालिनी – ने अलग-अलग प्रेयर मीट होस्ट की, इसने उनके बीच की पुरानी टेंशन को जगजाहिर कर दिया है। सनी जहां हेमा द्वारा होस्ट श्रद्धांजलि सभा में नहीं पहुंचे, तो वहीं हेमा भी सनी देओल द्वारा आयोजित प्रेयर मीट में नजर नहीं आईं। इसी के साथ कहा जा रहा है कि धर्मेंद्र के निधन के बाद आखिरकार सनी देओल और हेमा मालिनी का झगड़ा अब पब्लिकली सामने आ गया है, जिसने देओल परिवार की दरार को उजागर कर दिया है।

सिडनी के बॉन्डी बीच पर ‘देवदूत’ बना सीरियाई फल विक्रेता: अपनी जान की परवाह किए बिना आतंकी से छीनी राइफल, बचाई दर्जनों जानें

Exit mobile version