Thursday, December 11, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

राजनीति में रिकॉर्ड बनाने के लिए सुरेश खन्ना का नाम ‘गिनीज बुक ऑफ द वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में होगा दर्ज, जानिए कौन सा इतिहास रचा है…

Zeeshan Farooqui by Zeeshan Farooqui
April 1, 2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: शाहजहांपुर की धरती देश के लिए अमिट हस्ताक्षर है। यह रामप्रसाद बिस्मिल और अशफाकउल्लाह खान की साझी विरासत को सींचने वाली धरती है। शहीदों की यह धरती उत्तर प्रदेश के मध्य और पश्चिमी भाग के बीच का गेटवे है। विधानसभा चुनावों की दस्तक के बीच शाहजहांपुर की राजनीति में सबसे सक्रिय और चर्चित कोई नाम है, तो वह है सुरेश खन्ना। योगी सरकार में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के बाद तीसरी रैंक पर गिने जाने वाले कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना की राजनीति भी उतनी ही दिलचस्प है।

उत्तर प्रदेश की राजनीति में जाति और धर्म काफी अहम फैक्टर है। चुनावी समीकरण और जीत-हार के मायने इसी से तय होते हैं। लेकिन कई नेता अपवाद भी साबित होते हैं। और ऐसी लिस्ट अगर तैयार होगी तो सुरेश खन्ना ऊपर के पायदान पर ही रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी की राजनीति में सक्रिय खन्ना पंजाबी खत्री मूल के नेता हैं। साल 1989 में पहली बार चुनाव जीतने के बाद सुरेश खन्ना ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और जीत का सिलसिला आज तक नहीं टूटा।

RELATED POSTS

सुरेश खन्ना PHOTO

UP: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पेश किया 7.36 लाख करोड़ का बजट, धार्मिक पर्यटन और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर ज्यादा जोर

February 5, 2024

UP News: जिस यूनिवर्सिटी में नहीं पढ़ता एक भी छात्र, आखिर योगी सरकार ने उससे क्यों किया 35000 करोड़ का करार, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

December 22, 2022

लखनऊ यूनिवर्सिटी से एलएलबी की पढ़ाई करने वाले सुरेश खन्ना का रूझान छात्र जीवन के समय से ही राजनीति में रहा। भगवान हनुमान में अटूट आस्था है। अपने को फुल टाइम पॉलिटिशन और जमीनी नेता मानने वाले सुरेश खन्ना ने पहला चुनाव लोकदल के टिकट पर लड़ा था। लेकिन सफल नहीं हुए। बाद में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया और 1989 में पहली बार विधायक चुने गए। इसके बाद 1991, 1993, 1996, 2002, 2007, 2012 और 2017 के चुनाव में शाहजहांपुर की जनता सुरेश खन्ना को ही चुनती रही।

यूपी ही नहीं, पूरे देश में कोई भी नेता लगातार नौ बार एक ही विधानसभा क्षेत्र से चुनाव नहीं जीता है। यह रिकॉर्ड प्रमोद तिवारी ने बनाया था, जिसके चलते उनके नाम ‘गिनीज बुक ऑफ द वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज है। मगर, अब प्रमोद तिवारी के रिकॉर्ड की बराबरी सुरेश कुमार खन्ना ने की है। इसलिए उनका नाम भी गिनीज बुक ऑफ द वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगा।

Tags: Guinness Book of the World Recordspolitician Guinness Book of the World Recordssuresh khanna
Share197Tweet123Share49
Zeeshan Farooqui

Zeeshan Farooqui

Related Posts

सुरेश खन्ना PHOTO

UP: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पेश किया 7.36 लाख करोड़ का बजट, धार्मिक पर्यटन और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर ज्यादा जोर

by Saurabh Chaturvedi
February 5, 2024

लखनऊ। देश के सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले राज्य यूपी में आज बजट पेश किया गया. बीजेपी शासित उत्तर प्रदेश में...

UP News: जिस यूनिवर्सिटी में नहीं पढ़ता एक भी छात्र, आखिर योगी सरकार ने उससे क्यों किया 35000 करोड़ का करार, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

by Juhi Tomer
December 22, 2022

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सैन फ्रांसिस्को की ऑस्टिन यूनिवर्सिटी के साथ ही यूपी में नॉलेज स्मार्ट सिटी बनाने...

Next Post

खतरे में पड़ी इमरान खान सरकार, बहुमत साबित न कर पाए तो सत्ता से किए जाएंगे बेदखल

पाक पीएम इमरान ने पीएम मोदी पर दोहरी राजनीति का लगाया आरोप, कहा-"नवाज शरीफ से छुप-छुप कर मिलते थे"

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version