Site icon News1India

Gyanvapi Masjid का सर्वे हुआ समाप्त, कड़ी सुरक्षा में हुई जांच और वीडियोग्राफी   

Gyanvapi Masjid Case: ज्ञानवापी में दूसरे दिन का सर्वे कार्य संपन्न हुआ। इस दौरान कोर्ट कमिश्नर की मौजूदगी में ज्ञानवापी मस्जिद के गुंबद की जांच की गई। साथ ही छत, ग्राउंड फ्लोर की ​वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की गई।

जहां नमाज पढ़ी जाती है, उस जगह का भी सर्वे का काम किया गया। मस्जिद के उत्तरी पश्चिमी दीवार की भी वीडियोग्राफी की गई। इस दौरान डीएम कौशल राज शर्मा भी सर्वे खत्म होने से पहले सर्वे वाली जगह पर पहुंचे।

पुलिस कमिश्नर सतीश गणेश बयान दिया कि सर्वे का काम अच्छे तरीके से हुआ। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए। इस दौरान काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन करने आने वालों को सर्वे के कारण कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े, इस लिहाज से सुरक्षा व्यवस्था की गई। रविवार को भी सर्वे कार्य के दौरान असिस्टेंट कोर्ट कमिश्नर अजय प्रताप सिंह और विशाल सिंह भी मौजूद रहे।

17 मई तक पेश होगी रिपोर्ट

कोर्ट ने आदेश दिया था कि एडवोकेट कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा ही रहेंगे। वहीं कोर्ट ने विशाल सिंह और अजय सिंह को सहायक कोर्ट कमिश्नर नियुक्त किया है। कोर्ट ने पूरी सर्वे रिपोर्ट 17 मई को अदालत में पेश करने का आदेश दिया है। ज्ञानवापी मस्जिद प्रतिष्ठित काशी विश्वनाथ धाम के करीब स्थित है और स्थानीय अदालत महिलाओं के एक समूह द्वारा इसकी बाहरी दीवारों पर मूर्तियों के सामने दैनिक प्रार्थना की अनुमति मांगने से जुड़ी याचिका पर सुनवाई कर रही है ।

(BY: VANSHIKA SINGH)

Exit mobile version