Site icon News1India

स्कूल के DIOS हुए चिंतित, बोले- ‘सप्ताह में दो बार स्वयं लूंगा क्लास’

यूपी बोर्ड के स्कूलों के छात्रों के औसत परफार्मेंस से डीआईओएस चिंतित, स्कूल पहुंचकर छात्रों की ली क्लास कहा- ‘सप्ताह में दो बार स्वयं लूंगा क्लास’

गोरखपुर,विगत वर्षों की अपेक्षा वर्तमान में यूपी बोर्ड के छात्र छात्राओं द्वारा संतोषजनक परिणाम न आ पाने के कारण डीआईओएस ज्ञानेंद्र प्रताप भदौरिया चिंतित नजर आए इसी को लेकर आज वह जुबली इंटर कॉलेज पहुंचे थे जहां उन्होंने छात्रों की काउंसलिंग की और उन्हें भविष्य में और अधिक परिश्रम कर बेहतर परिणाम लाने के लिए मोटिवेट किया.

डीआईओएस (DIOS) ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि विगत कुछ वर्षों से यूपी बोर्ड के बच्चों के परिणाम कुछ आशा के अनुरूप नहीं आ पा रहे हैं इसका एक बहुत बड़ा कारण शहर में प्राइवेट स्कूलों का मकड़जाल फैल जाना है.

हालांकि इन प्राइवेट स्कूल में  इन्फ्राट्रक्चर मजबूत होने के कारण बच्चों में सुधार हुआ है अब हम भी प्रयासरत में है कि स्कूल का इन्फ्राट्रक्चर बेहतर किया जा सके, जिससे दोबारा यूपी बोर्ड के बच्चे बेहतर परिणाम हासिल कर सकें।

Exit mobile version