Site icon News1India

32 साल की महिला ने जहर खाकर की खुदकुशी, SDO पंचायत ने अश्लील फोटो वायरल करने की दी थी धमकी

यूपी के बाराबंकी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक महिला ने आत्महत्या कर ली है। जानकारी के अनुसार महिला स्वयं सहायता समूह चलती थी। उसने मरने से पहले एडीओ पंचायत पर गंभीर आरोप लगाए है। महिला की उम्र 32 वर्ष थी। दरअसल ने मरने से पहले आरोप लगाया है कि एडीओ पंचायत अभय कुमार शुक्ला ने उसका यौन उत्पीड़न किया है और उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए है। जिसके  दबाव में आकर महिला ने जहर खाया है। जिससे उसकी मौत हो गई है।

आत्महत्या के बाद महिला के पति ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। महिला की पति की तहरीर पर पुलिस अधीक्षक ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस एडीओ पंचायत अभय शुक्ला की तलाश में जुटी है। यह पूरा मामला रामनगर कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक स्वयं सहायता समूह चलाने के दौरान महिला की एडीओ पंचायत से मुलाकात हुई थी। महिला से मुलाकात होने के बाद एडीओ पंचायत ने महिला का फोन नंबर लिया था। जिसके बाद एडीओ पंचायत ने महिला को शौचालय का केयरटेकर बनाने का लालच देकर हमबिस्तर होने का दबाव बनाया। इसके बाद एडीओ पंचायत ने महिला की अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी और महिला के साथ संबंध बनाया। एडीओ पंचायत अभय शुक्ला से परेशान महिला ने जहर खा लिया।

जिसके बाद महिला को इलाज के लिए बाराबंकी के सफेदाबाद स्थित हिंद हॉस्पिटल में ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है।

ये भी पढ़े-लिफ्ट में जाते हुए बच्चे को कुत्ते ने काटा, दर्द से कराहता छोड़कर चली गई महिला

Exit mobile version