Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
हज यात्रा के लिए पहला जत्था हुआ रवाना, दानिश आजाद ने दिखाई हरि झंडी

Lucknow: हज यात्रा के लिए पहला जत्था हुआ रवाना, दानिश आजाद ने दिखाई हरि झंडी

राजधानी लखनऊ से आज पहला जत्था हज यात्रा के लिए आज रवाना किया गया। हज यात्रा के लिए कुल 26786 आवेदन हुए थे।

राजधानी लखनऊ से आज पहला जत्था हज यात्रा के लिए आज रवाना किया गया। आपको बता दें कि इस साल उत्तर प्रदेश में हज यात्रा के लिए कुल 26786 आवेदन हुए थे। जबकि उत्तर प्रदेश का हज यात्रा में कोटा लगभग 30,000 है। ऐसे में कम आवेदनों के चलते इस बार सभी को हज यात्रा पर जाने का मौका मिल रहा है। आज हज हाउस से पहला जत्था हज यात्रा के लिए रवाना किया गया।

मुस्लिम धर्मगुरुओं ने जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक राज्यमंत्री दानिश आजाद, हज कमेटी चेयरमैन मोहसिन रजा, केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर हुआ मुस्लिम धर्मगुरुओं ने पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हज हाउस से बस द्वारा यात्री एयरपोर्ट पहुंचेगे फिर जहाज से आगे की यात्रा तय करेंगे।

उत्तर प्रदेश में इस साल 25000 से ज्यादा लोग हज यात्रा करने वाले हैं जिसमें 14240 महिलाएं वह 12546 पुरुष शामिल प्रदेश में सबसे ज्यादा मुरादाबाद से हज यात्रा पर जाने वालों की संख्या है। वही दूसरे नंबर पर लखनऊ है जहां से 1411 लोग हज यात्रा पर जाएंगे जिसमें 730 पुरुष और 681 महिलाएं शामिल हैं। वहीं पूरे प्रदेश में ललितपुर और चित्रकूट से सबसे कम 15- 15 यात्री हज यात्रा पर जाएंगे। राजधानी लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से 13000 यात्री हज यात्रा के लिए उड़ान भरेंगे।

Exit mobile version