Thursday, November 20, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

6 करोड़ साल पुरानी शिलाओं से बनेंगी राम-सीता की मूर्ति, नेपाल की शालिग्राम नदी से निकालकर अयोध्या लाई जा रहीं 40 टन वजनी दो शिलाएं

Anu Kadyan by Anu Kadyan
January 29, 2023
in उत्तर प्रदेश, धर्म, विदेश, विशेष
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

श्रीराम और माता सीता की मूर्ति बनाने के लिए नेपाल से दो विशाल शालिग्राम शिलाएं अयोध्या लाई जा रही हैं। दावा किया जा रहा है कि ये शिलाएं करीब 6 करोड़ साल पुरानी हैं। इनसी बनी मूर्तियां गर्भगृह में रखी जाएंगी या परिसर में स्थापित होगी, ये अभी तय नहीं हुआ है। राम मंदिर ट्रस्ट इसपर अंतिम फैसला लेगा।

शिलाओं के दर्शन के लिए रास्ते में जुटी भीड़

बता दें कि नेपाल में पोखरा स्थित शालिग्रामी नदी यानि काली गंडकी ​​​​​नदी से यह दोनों शिलाएं जियोलॉजिकल और ऑर्किलॉजिकल विशेषज्ञों की देखरेख में निकाली गई हैं। 26 जनवरी को ट्रक में लोड करने के बाद पूजा-अर्चना की गई। अब सड़क मार्ग से दोनों शिलाओं को अयोध्या भेजा जा रहा है। रास्ते में इन शिलाओं के दर्शन लोग जुटे हैं। इनमें से एक शिला का वजन 26 टन जबकि दूसरे का 14 टन है। यानि दोनों शिलाओं का कुल वजन 40 टन है।

RELATED POSTS

Mauritius PM visit strengthens ties

Mauritius PM Visit: राम के गुलाम कब आ रहे अयोध्या धाम,योगी करेंगे मॉरीशस के प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत

September 11, 2025
Agra News: किसने धीरेंद्र शास्त्री का ही निकाल दिया पर्चा, धर्मसभा हुई निरस्त,कौन है दीपक कुमार और क्यूं है चर्चा में,

Agra News: किसने धीरेंद्र शास्त्री का ही निकाल दिया पर्चा, धर्मसभा हुई निरस्त,कौन है दीपक कुमार और क्यूं है चर्चा में,

September 8, 2025

​​​​​​​जनकपुर में महंत संत श्रीरामतपेश्वरदास महाराज और उनके उत्तराधिकारी महंत रामरोशनदान महाराज की अगुआई में 5 कोसी परिक्रमा के बाद इन शिलाओं का अयोध्याजी की ओर प्रस्थान होगा। दोनों शिलाएं नेपाल के जटही बॉर्डर से भारत में प्रवेश करेंगी।

2 फरवरी को अयोध्या पहुंचेगी शिलांए

राम मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी कामेश्वर चौपाल ने बताया कि “हमें शिलाओं को अयोध्या लाने के लिए कहा गया है। शिलाओं के अयोध्या पहुंचने पर ट्रस्ट अपना काम करेगा। उम्मीद है कि शिलाएं अयोध्या में 2 फरवरी तक पहुंचेंगी। शालिग्रामी नदी से निकाली गईं ये ये शिलाएं करीब 6 करोड़ साल पुरानी हैं।”

बता दें कि नेपाल की शालिग्रामी नदी  भारत में प्रवेश करने के बाद नारायणी बन जाती है। जबकि सरकारी कागजों में इसका नाम बूढ़ी गंडकी है। शालिग्रामी नदी के काले पत्थरों की भगवान शालिग्राम के रूप में पूजा की जाती है। कहा जाता है कि शालिग्राम पत्थर, सिर्फ शालिग्रामी नदी में पाया जाता है। ये नदी दामोदर कुंड से निकलकर बिहार के सोनपुर में आकर गंगा नदी में मिल जाती है।

नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री भी चल रहे शिला यात्रा के साथ

कामेश्वर चौपाल ने बताया कि इन विशाल शिलाखंड को नदी से निकालने से पहले धार्मिक अनुष्ठान किए गए और नदी से क्षमा याचना की गई। वहीं 26 जनवरी को गलेश्वर महादेव मंदिर में रूद्राभिषेक भी किया गया।
इस शिला यात्रा के साथ करीब 100 लोग चल रहे हैं। विश्राम स्थलों पर उनके ठहरने की उचित व्यवस्था की गई है। जिसमें विहिप के केंद्रीय उपाध्यक्ष जीवेश्वर मिश्र, राजेंद्र सिंह पंकज, राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल और नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री कमलेंद्र निधि व जनकपुर के महंत भी इस यात्रा में शामिल हैं। जो अयोध्या तक आएंगे।

क्या सच में ये शिलाएं 6 करोड़ साल पुरानी हैं

मिली जानकारी के अनुसार दो महीने पहले कारसेवक पुरम में रुद्राभिषेक करने आए नेपाल के सीतामढ़ी के महंत आए थे। जिन्होंने ट्रस्ट को शालीग्राम शिलाओं के बारे में बताया था। इसके बाद ही शिलाओं को नदी से निकालने और अयोध्या लाने का कार्यक्रम तय हुआ और सरकार की अनुमति के बाद नदी से शिलाएं निकाली गई।

क्या यह शिलाएं 6 करोड़ों साल पुरानी हैं, इसको लेकर डॉ. देशराज कहना है कि “करोड़ों साल के अपरदन यानी परिस्थितिक बदलाव की वजह से घाटी भरते-भरते मैदान का रूप लेती हैं। जिससे अनेक नदियों और झीलों का निर्माण हुआ। इसमें गंगा, यमुना, सरयू, गंडक आदि नदियां शामिल हैं। इसी में गंडक की एक सहायक नदी काली गंडकी नदी नेपाल में बहती है। जिसे वहां शालिग्रामी नदी के नाम से जाना जाता है।” इसी से यह शिलाएं निकाली गई हैं।

Tags: 60 million years old rocksAyodhya Ram Mandiridol of Ram-SitaNepal to AyodhyaNews1Indiarocks weighing 40 tonsShaligram river
Share196Tweet123Share49
Anu Kadyan

Anu Kadyan

Related Posts

Mauritius PM visit strengthens ties

Mauritius PM Visit: राम के गुलाम कब आ रहे अयोध्या धाम,योगी करेंगे मॉरीशस के प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत

by SYED BUSHRA
September 11, 2025

Mauritius PM’s Visit to Ayodhya: रामनगरी अयोध्या एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय ध्यान का केंद्र बन गई है। भूटान के प्रधानमंत्री...

Agra News: किसने धीरेंद्र शास्त्री का ही निकाल दिया पर्चा, धर्मसभा हुई निरस्त,कौन है दीपक कुमार और क्यूं है चर्चा में,

Agra News: किसने धीरेंद्र शास्त्री का ही निकाल दिया पर्चा, धर्मसभा हुई निरस्त,कौन है दीपक कुमार और क्यूं है चर्चा में,

by SYED BUSHRA
September 8, 2025

Dhirendra Shastri’s Religious Event Cancelled in Agra: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की धर्मसभा शनिवार को आगरा में होनी...

Jobs in UP:प्रदेश के युवाओं को  बेहतर प्रशिक्षण,कौशल और भाषा में दक्ष बनाकर,स्वरोजगार और नौकरी से जोड़ा जाएगा

Jobs in UP:प्रदेश के युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण,कौशल और भाषा में दक्ष बनाकर,स्वरोजगार और नौकरी से जोड़ा जाएगा

by SYED BUSHRA
September 8, 2025

Efforts to connect youth with job's : प्रदेश में युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए नई योजना...

News1India के भव्य कॉन्क्लेव “महाकुंभ मंथन” में पहुंचे वृंदावन धाम के सद्‌गुरु ऋतेश्वर महाराज, जानें थूक जिहाद से लेकर सनातन पर क्या बोले…

News1India के भव्य कॉन्क्लेव “महाकुंभ मंथन” में पहुंचे वृंदावन धाम के सद्‌गुरु ऋतेश्वर महाराज, जानें थूक जिहाद से लेकर सनातन पर क्या बोले…

by Kirtika Tyagi
December 22, 2024

News1India Conclave : आगरा में News1 India के भव्य कॉन्क्लेव “महाकुंभ मंथन” का शुभारंभ हो चुका है। इस आयोजन में...

Hathras News :  रिश्तों की गरिमा को किया तार-तार… पैसों के लालच में सगे भाई-बहन बन गए दूल्हा-दुल्हन

Hathras News : रिश्तों की गरिमा को किया तार-तार… पैसों के लालच में सगे भाई-बहन बन गए दूल्हा-दुल्हन

by Kirtika Tyagi
October 8, 2024

Hathras :  उत्तरप्रदेश के हाथरस से एक खबर सामने आ रही है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है, सरकार...

Next Post

Lucknow: मां-बेटे पर दो युवकों ने किया एसिड अटैक, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात, पुलिस कर रही मामले की जांच

Meerut: 24 घंटे के अंदर हुई दुल्हन की मौत, बाथरूम में पड़ा मिला वैशाली का शव, शोक में डूबा परिवार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version