Site icon News1India

किडनी में पथरी की खबर लड़की के लिए बनी काल, युवती ने सदमे में की आत्महत्या

UP News

UP News : हमने कई बार देखा और सुना है कि गरीबी के आगे जिंदगी दम तोड़ देती है। ऐसे कई मामले सामने आते हैं, जहां पैसे के अभाव में इलाज संभव नहीं हो पाता और लोगों की मौत हो जाती है। कई लोग इलाज के अभाव में आत्महत्या कर लेते हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर कस्बे से सामने आया है। यहां एक 15 वर्षीय किशोरी ने आत्महत्या कर ली। मृतका गुर्दे में पथरी की बीमारी से पीड़ित थी। बताया जा रहा है कि आर्थिक तंगी के कारण उसके पिता इलाज के लिए पैसे नहीं जुटा पा रहे थे।

बेटी की हालत देख पिता के छलके आंसू

यह पूरा मामला सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के डोहरिया बुजुर्ग गांव का है। शनिवार को किशोरी ने आम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक किशोरी की पहचान जानकी के रूप में हुई है। जानकी काफी दर्द में थी। बताया जा रहा है कि मृतका के पिता गरीबी में जी रहे हैं। किशोरी के गुर्दे में पथरी थी और वह दर्द में थी। डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन कराने को कहा था। आर्थिक तंगी के कारण पिता पैसे नहीं जुटा पा रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि जानकी दर्द में थी।

यह भी पढ़ें : दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट को बम की धमकी, बर्मिंघम…

वह दर्द से काफी परेशान हो रही थी। इससे जानकी का मानसिक संतुलन भी बिगड़ गया था। बेटी की हालत देख पिता रो पड़ा। शनिवार शाम जानकी आम के बगीचे में गई थी। इसके बाद उसने कपड़े का फंदा बनाकर पेड़ की डाल पर लटक गई। कुछ ग्रामीणों ने लड़की को पेड़ से लटकते देखा। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे पिता अपनी बेटी की हालत देख रो पड़े। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि मृतका के शव का पंचनामा कराया गया। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Exit mobile version