Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ से मौसम बिगड़ने की आशंका, मौसम विभाग ने जताई चिंता

उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ से मौसम बिगड़ने की आशंका, मौसम विभाग ने जताई चिंता

नई दिल्ली : उतर-भारत (North India) में करीब दो महीने बाद कड़ाके की ठंड के बाद लोगों को सर्दी से राहत मिलती दिखाई दे रही थी, लेकिन मौसम विभाग ने डरा देने वाली बात कही है | मौसम विभाग के मुताबिक उतर भारत के कई राज्यों में झमाझम बारिश होने के आसार हैं, जिस वजह से मौसम के हालात फिर से बिगड़ सकते हैं। इस बारिश से ठंड के फिर से वापस आने का अनुमान भी लगाया जा रहा है। मौसम विभाग (meteorological department) के अनुसार दिल्ली-एनसीआर (NCR) उत्तर प्रदेश, उत्तरखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तरखंड और बिहार के कई हिस्सों में बारिश होने के आसार जताए हैं। वहीं दिल्ली समेत उतर भारत के कई राज्यों में न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है उसका कारण मौसम में हो रहे बदलाव को बताया जा रहा है।

मौसम विभाग के हिसाब से दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस (Degree celsius ) रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान (maximum temperature) 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा

अगर मौसम विभाग की मानें तो आज उत्तराखंड में बारिश होगी। यहां का न्यूनतम तापमान(minimum temperature) 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। पिंक सिटी जयपुर का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आसमान हल्के बादलों से घिरे रहेंगे।

मौसम विभाग (meteorological department) ने पश्चिमी विक्षोभ यानी Western Disturbance के कारण बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार 25 और 26 फरवरी को हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 27 और 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग ने 26 फरवरी के लिए येलो अलर्ट (yellow alert) भी जारी किया है।

निशांत दीक्षित

Exit mobile version