Site icon News1India

Lucknow में हत्या से मचा हड़कंप, मामूली विवाद के चलते कबाड़ी ने मजदूप पर किए कई हमले

Lucknow

Lucknow: लखनऊ में शुक्रवार रात एक हत्या की घटना से हड़कंप मच गया। यह हत्या एक मामूली विवाद के चलते हुई। घटना मड़ियांव के डूडौली इलाके की है, जहां एक कबाड़ी पर मजदूर की हत्या करने का आरोप लगाया गया है।

शुक्रवार रात मजदूर की चाकू से हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हत्या के आरोपी कबाड़ी की तलाश शुरू कर दी है।

कबाड़ी ने मजदूर पर किए कई वार

मृतक 35 वर्षीय ओमवीर, जो रहीमनगर डूडौली का निवासी था, का शुक्रवार रात कबाड़ी सुफियान से पैसे को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के दौरान आरोपी सुफियान ने ओमवीर पर चाकू से कई वार कर दिए।

खून से सने ओमवीर को केजीएमयू ट्रामा सेंटर (Lucknow) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर मड़ियांव, शिवानंद मिश्र ने बताया कि हत्या का आरोप कबाड़ी सुफियान पर है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़े: राजस्थान के श्रद्धालुओं की कार विदिशा में ट्रक से टकराई, चार की मौत, छह घायल

पुलिस ने मामले पर क्या कहा?

पुलिस के अनुसार, मामूली विवाद के चलते हत्या की सूचना मिली है। परिवार ने पीड़ित को अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और परिवार के बयान भी दर्ज किए हैं।

परिवार ने कबाड़ी के खिलाफ तहरीर दी है और पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए दबिश शुरू कर दी है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करेगी।

मजदूर की मौत के बाद परिवार में गहरा दुख और कोहराम मचा हुआ है। परिवार का कहना है कि कबाड़ी ने छोटे से विवाद पर हत्या कर दी, इसलिए उसे कठोर सजा मिलनी चाहिए। परिवार के लोगों ने पुलिस से जल्दी कार्रवाई की मांग की है।

Exit mobile version