Site icon News1India

Ayodhya की राम लीला में इस बार मिस यूनिवर्स रिया सिंघा निभाएंगी मां सीता का किरदार

Ayodhya

Ayodhya : अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद, 3 अक्टूबर को दुनिया भर के दर्शकों के लिए एक भव्य रामलीला का मंचन किया जाएगा। इस बार की रामलीला(Ayodhya) को अब तक की सबसे आकर्षक और भव्य बनाने के लिए विशेष तैयारियाँ की गई हैं। इस आयोजन का आयोजन श्री राम एडिटोरियल द्वारा किया जाएगा।

इंडिया की मिस यूनिवर्स सीता के किरदार में आएंगी नज़र

​इस वर्ष अयोध्या(Ayodhya) की रामलीला में एक विशेष पहलू है कि मिस यूनिवर्स इंडिया 2024, रिया सिंघा, सीता का भूमिका निभाएंगी।​ उल्लेखनीय है कि रिया सिंघा इस बार मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व भी करने जा रही हैं। 18 वर्षीय रिया सिंघा गुजरात के अहमदाबाद से हैं और वे मैक्सिको में आयोजित होने वाले मिस यूनिवर्स 2024 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। रिया की यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए भी गर्व का विषय है। रिया ने अपने इंस्टाग्राम बायो में खुद को एक अभिनेत्री के रूप में प्रस्तुत किया है और सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता भी प्रभावित करने वाली है, जहां उनके लगभग 40 हजार फॉलोअर्स हैं। इतनी कम उम्र में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करना कोई साधारण बात नहीं है।

रामलीला में प्रभु राम की भूमिका वेद सागर निभाएंगे, जबकि भरत का किरदार राज मथुर अदाकरेंगे। सांसद मनोज तिवारी बालि और सांसद रवि किशन सुग्रीव का किरदार निभाएंगे। सुपरस्टार भाग्यश्री मां वेदवती का रोल निभाएंगी, जबकि पद्मश्री मालिनी अवस्थी मां शबरी की भूमिका में नजर आएंगी। राजा दशरथ का किरदार राजा मुराद और राजा जनक का किरदार राकेश बेदी निभाएंगे।

यह भी पढ़ें : साईं बाबा कौन थे, क्या था उनका धर्म और मंदिरों से क्यों हटाई जा रही उनकी मूर्तियां? जानिए सबकुछ

वेद सागर राम के मुख्य भूमिका में होंगे, जबकि मनीष शर्मा रावण का किरदार अदा करेंगे। बिंदु दारा सिंह भगवान शंकर का किरदार निभाएंगे और अंजली शुक्ला पार्वती और कौशल्या का, वहीं पायल कपूर शूपर्णखा का किरदार अदा करेंगी।अयोध्या की यह भव्य रामलीला केवल स्थानीय लोगों के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बनने जा रही है। इस अनूठी प्रस्तुति के जरिए रामनगरी अयोध्या की संस्कृति और धार्मिक धरोहर को भी नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया जाएगा।

Exit mobile version