Site icon News1India

प्रयागराज में सर्राफा व्यापारी से 4 किलो चांदी लूटने वाले यूपी पुलिस के तीनों सिपाही गिरफ्तार

Prayagraj News: प्रयागराज पुलिस ने व्यापारी से लूट करने वाले 3 सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने लूटी हुई चांदी भी बरामद कर ली है। बता दें कि शाहगंज में शनिवार को तीन सिपाहियों ने हाथरस के व्यापारी को डरा धमकाकर 4 किलो चांदी लूटी थी। इसके बाद सिपाही फरार हो गए थे। पीड़ित व्यापारी ने शाहगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।मिली जानकारी के अनुसार, हाथरस जिले के घड़ी अंता निवासी सर्राफ विक्रम अपने भतीजे हिमांशु के साथ शनिवार को प्रयागराज आए थे। वह चांदी का सामान बनवाकर वापस अपने घर हाथरस लौट रहे थे।

आरोप है कि शनिवार रात प्रतापगढ़ में तीन सिपाही धर्मधुरंधर गुप्ता, राहुल और राकेश ने शाहगंज थाने के पास सर्राफ को पकड़ लिया। इन तीनों सिपाहियों ने सर्राफ को डराया धमकाया की तुम चोरी का माल लेकर जा रहे हो, तुम्हारे खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। ये लोग खुसरोबाग के पास व्यापारी के पास से 4 किलो चांदी का सामान ले लिया और ये लोग वहां से फरार हो गए।

जब सर्राफ को अपने साथ हुई ठगी की आंशका हुआ तो उसने इसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों से की। इसके बाद शाहगंज पुलिस ने विक्रम की शिकायत पर तीनों सिपाहियों के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि धर्मधुरंधर गुप्ता क्राइम ब्रांच, राहुल कंहईपुर थाने में और राकेश नगर कोतवाली प्रतापगढ़ में तैनात हैं। शाहगंज थाना प्रभारी अरविंद राय ने बताया कि तीनों सिपाहियों को आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Exit mobile version