Site icon News1India

तीन साल की बच्ची से किया रेप, पुलिस के एनकांउटर में आरोपी हुआ घायल

greater noida

greater noida

Noida : यूपी के ग्रेटर नोएडा में तीन साल की मासूम बच्ची से किया रेप इस दौरान पुलिस और आरोपी में काफी मुठभेड़ हुई आरोपी के पैर में पुलिस की गोली लगी जिसमें आरोपी घायल हुआ।

दिन-प्रतिदिन बढ़ते रेप के मामले कानून पर कई सवाल खड़े कर रहे हैं इसी बीच एक मामला ग्रेटर नोए़डा से सामने आया है जिसमें 3 साल की मासूम बच्ची से रेप करने की घटना सामने आयी है। पुलिस और आरोपी की झड़प के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी जिससे आरोपी काफी घायल हो गया। इसके बाद पुलिस आरोपी को निजी अस्पताल में ले गई जहां उसका इलाज चल रहा है। इस आरोपी ने खेतों मे ले जाकर 3 साल की बच्ची से रेप कर घटना को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार, यह घटना ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना इलाके की है यहां पुलिस की रेप के आरोपी से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की लेकिन वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाया। और उसने पुलिस पर ही हमला बोल दिया जिसके कारण पुलिस को अपना बचाव करने के लिए आरोपी पर गोली चलानी पड़ी। इससे आरोपी घायल हो गया फिर निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। इतना होने के बाद पुलिस वालों से माफी मांगते हुए आरोपी कहने लगा मुझे माफ कर दो गलती हो गई. आगे से ऐसा कभी नहीं होगा।

ये भी पढ़ें..हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हिंसा के बाद शहर में कर्फ्यू , इंटरनेट सेवाएं बंद, प्रशासन का स्कूल-कॉलेजों को भी बंद करने का आदेश

जानकारी के अनुसार, बताया गया कि 3 साल की बच्ची खेत में खून से लथपथ पाई गई जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया जैसे ही मासूम बच्ची के घरवालों को पता चला उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और अस्पताल में ले जाया गया पुलिस रेप के आरोपी के खिलाफ कारवाई में जुटी है।

Exit mobile version