Site icon News1India

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आज 175 जोड़ों का हुआ विवाह

CM Mass Marraige Yojana: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह (CM Mass Marraige Yojana) योजना के अन्तर्गत आज  बरेली रोड़ स्थित भारत गार्डन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विवाह में दाम्पत्य सूत्र में 125 हिन्दू और 50 मुस्लिम जोड़े रिश्ते में बंधे.

उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर में समाज कल्याण अधिकारी श्री प्रदीप कुमार विमल ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत कुल 175 जोड़ो का विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया.

इस विवाह योजना में विकास खण्ड मिलक के 18, विकास खण्ड शाहबाद के 19, स्वार के 18, चमरौआ के 19, बिलासपुर के 18 एवं सैदनगर के 18, नगर पालिका रामपुर के 07, नगर पालिका टाण्डा के 40, नगर पालिका मिलक के 15 एवं नगर पालिका बिलासपुर के 03 सहित कुल 175 जोड़ो का सामूहिक वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित किया ।

Exit mobile version