Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
रेट के दाम कम-ज्यादा को लेकर आपस में भिड़े व्यापारी

UP: रेट के दाम कम-ज्यादा को लेकर आपस में भिड़े व्यापारी, खूब चले लाठी-डंडे, जानिए पूरा मामला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के औरैया में सामान के रेट को लेकर दो व्यापारियों में पहले तो बहस हुई और उसके बाद दोनों की बहस हिंसा में बदलकर हाथापाई में बदल गई। हाथापाई के दौरान दोनों पक्षों में लाठी–डंडे व ईट–पथराव हुआ। हिंसा के दौरान 8 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

सामान के रेट को लेकर हुई मारपीट

बता दें कि औरैया जिले में व्यपारियों के बीच माल खरीदने को लेकर बहस होने लगी। दोनो के बीच कहासुनी हुई। कहासुनी होते-होते व्यापारी के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसके बाद बहस खूनी संघर्ष में बदल गई। दरअसल, दिनेश राठौर गल्ले का काम करता है। हालांकि उनके द्वारा खरीदे गए गल्ले का विपक्षी खेमे ने ज्यादा रेट लगा दिया। जिसके कारण गल्ला उनको नहीं मिल पाया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस

इसको लेकर दिनेश ने विपक्षी खेमे से बातचीत की तो दोनों के बीच तीखी बहस होने लगी। बताया जा रहा है कि बहस के दौरान दिनेश के ऊपर विपक्ष के लोगों ने हमला बोल दिया। जिसके बाद दोनो पक्षों में लाठी – डंडे से मारपीट होने लगी। घर की छत से पथराव होने लगा। जिसके बाद इलाके में अफरा–तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत किया।

घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

सीओ अशोक कुमार ने बताया कि दो पक्षों में मुठभेड़ हुई। जिसमें एक पक्ष के 6 लोग और दूसरे पक्ष के 2 लोग घायल हो गए। अशोक कुमार ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शांति व्यवस्था बना दी है। व्यापारी बीच गल्ला खरीदने का काम करते है। रेट कम ज्यादा होने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद में कई लोग घायल हो गए थे। जिन्हें अस्पताल पहुंचा दिया गया है।

Exit mobile version