Site icon News1India

नमाज पढ़ने को लेकर हुए झगड़े में व्यापारी का काटा गला, जानिये क्या है पूरा मामला

मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के किदवई नगर में मंगलवार की देर रात एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। नमाज पढ़ते समय बेटे से हुए झगड़े के बाद हमलावरों ने उसके पिता की हत्या की। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है।

जानिये क्या है पूरा मामला

किदवई नगर गली नंबर चार निवासी निजामुद्दीन व्यापारी है। मंगलवार की रात को निजामुद्दीन पक्की मस्जिद से नमाज पढ़कर साइकिल से अपने घर जा रहा था। गली नंबर तीन में पहुंचते ही बाइक सवार तीन लोगों ने उसे गोली मार दी। इसके बाद धारदार हथियार से गला काट दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंच गए। घायल निजामुद्दीन को लेकर परिजन ग्रीन नर्सिंग होम पहुंचे   वहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को अपने घर ले गए।

घटना की  सूचना मिलने पर एसपी सिटी विनीत भटनागर और सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया मोके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली और हत्या की जांच पड़ताल शुरू कर दी। इस वारदात को निजामुद्दीन के घर से महज 50 मीटर दूरी पर ही अंजाम दिया गया।

सीओ कोतवाली ने बताया कि मस्जिद में निजामुद्दीन के बेटे आमिर की नमाज पढ़ने को लेकर सलमान से कहासुनी हो गई थी। लोगों ने तब बीच-बचाव करा दिया। इसके बाद आमिर और निजामुद्दीन घर लौट रहे थे तब सलमान ने अपने साथियों के साथ निजामुद्दीन पर हमला किया। गोली चलते ही आमिर मौके से फरार हो गया था। निजामुद्दीन हत्या मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने शव को हिरासत में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Exit mobile version