Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
ट्रैफिक पुलिस ने काटा बाबा के बुलडोजर का चालान

UP: ट्रैफिक पुलिस ने काटा बाबा के बुलडोजर का चालान, जब अवैध निर्माण पर गरजने वाला सवारी ढोता नजर आया तो सब देख कर रह गए हैरान

संभल से एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल। जहां सवारियां ढोता दिखा बुलडोजर। जान जोखिम में डालकर बाबा के बुलडोजर पर सफर करते दिखे ग्रामीण। यातायात पुलिस ने पीछा कर15500 का काटा चालान। मामला सदर कोतवाली इलाके के गंवा रोड का।

अवैध निर्माणों पर चलने वाले बुलडोजर ढो रहा सवारियां

उत्तर प्रदेश लगातार अपनी चट-पटी खबरो को लेकर सुर्खियों में रहता है। जहां आए दिन कुछ ना कुछ अलग देखने को मिलता है। कभी बाबा का बुलडोजर तो कभी कुछ और। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे लोगो द्वारा खूब देखा गया। आप ने हमेशा देखा होगा की उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम से चल रहा बुलडोजर काफी सुर्खियों में रहा। बताया जाता है बाबा का बुलडोजर अवैध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई के लिए ही जमकर गरजता है। लेकिन आज हम अवैध निर्माणों पर चलने वाले बुलडोजर की बात नहीं कर रहें आज हम बात कर रहें सवारियां ढोते बुलडोजर की।

बाबा का बुलडोजर जहां गरजता है वही सवारी भी सवारियां ढोता

जी हां आज हम बात कर रहें सवारियां ढोते बुलडोजर की। उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक वीडियो सामने आया है। जिसमे कुछ लोग बुलडोजर पर बैठ उसकी सवारी पर निकलते दिखे। जिसको लेकर बोला जा रहा है की बाबा का बुलडोजर जहां गरजता है वही सवारी भी सवारियां ढोता है। जिसमे देखा जा सकता है की
ग्रामीण कैसे बुलडोजर पर बैठ अपनी जान जोखिम में डालते दिखे। अपनी बुलडोजर यात्रा के दौरान ग्रामीण पुलिस चौकी के सामने से बुलडोजर पर बैठकर निकलते दिखे।

बुलडोजर का 15500 का चालान काटा

इस दौरान पुलिस चौकी के सामने से बुलडोजर निकालने पर यातायात पुलिस ने बुलडोजर का पीछा किया। और सड़क पर यात्री को ढोते हुए बुलडोजर को पकड़ा लिया। जिसके बाद यातायात टी आई ने बुलडोजर का 15500 का चालान काटा ।बताते चलें की मामला सदर कोतवाली इलाके के गंवा रोड का है।

Exit mobile version