Site icon News1India

Mahoba News: कुएं से बाहर निकाई गई तीन बहनों की लाश, सामने आया मौत का राज तो पुलिस के फूले हाथ-पैर 

महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा के अजगर थानाक्षेत्र स्थित एक कुएं से तीन मासूम बहनों के शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को कुएं से बाहर निकाला। आलाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों ने बताया जा रहा है कि ये तीनों बहनें मवेशी चराने के लिए घर से निकली थीं और फिर रहस्यमय ढंग से लापता हो गईं थीं। खोजबीन शुरू की तो कुएं में तीनों के शव तैरते मिले।

महोबा के अजगर थानाक्षेत्र स्थित रामलाल अहिरवार अपने परिवार के साथ रहते हैं। रामलाल ने बताया कि उसकी पांच बेटियां और दो बेटे हैं। सोमवार को उसकी 13 वर्षीय बेटी रेखा अपनी छोटी बहनों 8 वर्षीय रुचि, 7 वर्षीय दीक्षा और 6 वर्षीय पुष्पा के साथ मवेशी चराने गई थी। दोपहर के समय रेखा घर लौट आई और बताया कि तीनों बहनें खेतों की ओर चली गई थीं। रामलाल के बताया कि बडी बेटी ने सोचा था कि वे घर आ गई, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। शाम तक तीनों बेटियां घर नहीं लौटी। ऐसे में हमने ग्रामीणों की मदद से खोजबीन शुरू की।

रामलाल ने बताया कि पूरे गांव और खेतों में घंटों तक खोजबीन करते रहे, लेकिन बच्चियों का कोई सुराग नहीं मिला। जब बेटियों की खबर नहीं मिली तो हमने पुलिस को सूचना दी।. अजनर थाना प्रभारी सतपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और गांव में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जब गांव के एक कुएं में देखा गया तो उसमें एक शव फंसा मिला। इसके बाद पुलिस ने कुएं से एक-एक कर तीनों बच्चियों के शव निकाले। जैसे ही तीनों बहनों के शव कुएं से बाहर आए तो गांव में कोहराम मच गया। इलाके के लोग सन्न रह गए। तरह-तरह के कयासों का बाजार गर्म हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। एसपी ने अनुमान लगाया कि एक बच्ची पहले गिरी और उसे बचाने के लिए दोनों बच्चियां गिरीं, जिससे तीनों की मौत हो गई। कहा कि हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।

Exit mobile version