Site icon News1India

प्रेम जाल में फंसा कर महीनों तक किया बलात्कार, दहेज का बहाना कर तोड़ी शादी तो युवती पहुंची थाने

रायबरेली। जनपद में शादी का झांसा देकर युवती के साथ बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि एक युवक से उसे प्यार हो गया, जिसके बाद युवक ने अपनी बातों से उसे बहलाकर और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये। आरोपी शादी का झांसा देकर लगातार उसके साथ बलात्कार करता रहा। इस बीच युवती ने जब भी उससे शादी की बात की आरोपी उसे बहलाता रहा। लेकिन बात जब घरवालों तक पहुंची तो उन्होंने युवक के घरवालों से बात करते उसकी शादी तय करा दी। लेकिन युवक ने लड़की के घरवालों से दहेज की मांग की और जब लड़की के घरवाले दहेज नहीं दे पाये तो उसने शादी से इंकार कर दिया। जिसके बाद युवती ने लोकल थाने में युवक के खिलाफ शिकायत दी लेकिन पुलिस ने उसकी बात नही सुनी। अब पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता गदागंज थाना क्षेत्र की रहने वाली है।

शादी तय होने के बाद दहेज की मांग

आरोपी युवक की शादी युवती से तय होने के बाद वह युवती और उसके परिजनों से दहेज की मांग करने लगा, दहेज की मांग पूरी ना होने पर आरोपी ने युवती से तय शादी को तोड दिया।

14 अगस्त को होनी थी शादी

युवती के परिजनों के अनुसार युवक ने दहेज की शर्त पूरी ना होने पर शादी करने से इनकार कर दिया। दोनो की शादी बीते 14 अगस्त को तय की गई थी।

थाने में नही हुई पीड़िता की सुनवाई

आरोपी के शादी से इनकार करने के बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत की परन्तु पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई।

एसपी से लगाई न्याय की गुहार

स्थानीय पुलिस द्वारा कोई आवश्यक कार्यवाही ना होने पर पीड़िता ने जनपद रायबरेली के एसपी आलोक प्रियदर्शी से न्याय की गुहार लगाई है। जिसके बाद अब पुलिस ने मामले को संज्ञान मे लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Exit mobile version