Monday, February 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

UP News: मस्जिद के अंदर मौलाना की पत्नी और उनके दो बच्चों की पीट-पीटकर हत्या, तिहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के बागपत में शनिवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां के गांगनौली गांव में बनी मस्जिद के अंदर महिला और उसके दो बच्चों की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

Vinod by Vinod
October 11, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश, क्राइम
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के बागपत में शनिवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां के गांगनौली गांव में बनी मस्जिद के अंदर महिला और उसके दो बच्चों की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।

मुजफ्फरनगर निवासी मौलाना इब्राहीम पुत्र यामीन अपने परिवार के साथ बागपत के गांगनौली गांव में बनी मस्जिद में रहते थे। मौलाना धार्मिक शिक्षण का कार्य करते थे। बताया जा रहा है कि मौलाना शुक्रवार को देवबंद में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए हुए थे। मस्जिद पर मौलाना की पत्नी और उनके दो बच्चे मौजूद थे। शनिवार सुबह जब बच्चे पढ़ने के लिए मस्जिद पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि महिला और दोनों बच्चे खून से लथपथ पड़े हैं।

RELATED NEWS

Kasganj Patiali bribery case

Patiali bribery case: कासगंज का पटियाली रिश्वत कांड मामला फिर गरमाया, पीड़ित व्यापारी ने डीजीपी से लगाई गुहार

February 3, 2026
Baghpat

बागपत में अंधविश्वास का नया खेल: मूंगफली बेचने वाला बना ‘सिगरेट बाबा’, धुएं से इलाज का दावा

January 1, 2026

नजारा देख बच्चों ने शोर मचा दिया, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है। हत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस मौलाना से भी पूछताछ करेगी। फिलहाल मौलाना को घटना की जानकारी पुलिस ने दे दी है।

तिहरे हत्याकांड के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि महिला और उसके बच्चे मस्जिद में ही रहते थे। वह बहुत कम बाहर आते थे। महिला भी पड़ोसियों से ज्यादा बात नहीं करती थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला और उसके दोनों बच्चों को शुक्रवार को देखा गया था। शनिवार की सुबह तीनों के शव मस्जिद के अंदर पड़े थे। जबकि मौलाना देवबंद गए हुए थे।

Tags: baghpatmurder of Maulana's wife and childrenTriple Murder CaseUttar Pradesh
Share197Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

Kasganj Patiali bribery case

Patiali bribery case: कासगंज का पटियाली रिश्वत कांड मामला फिर गरमाया, पीड़ित व्यापारी ने डीजीपी से लगाई गुहार

by SYED BUSHRA
February 3, 2026

Kasganj Patiali bribery case: जनपद कासगंज में पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है।...

Baghpat

बागपत में अंधविश्वास का नया खेल: मूंगफली बेचने वाला बना ‘सिगरेट बाबा’, धुएं से इलाज का दावा

by Mayank Yadav
January 1, 2026

Baghpat news: यूपी के बागपत जिले के दोघट थाना क्षेत्र में इन दिनों एक अजीबोगरीब दरबार चर्चा का विषय बना...

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

by SYED BUSHRA
December 26, 2025

Sambhal Murder Case: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी क्षेत्र से सामने आई यह घटना इंसानियत को शर्मसार कर...

Baghpat

दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से हिंडन नदी में गिरी कार, हेड कांस्टेबल समेत दो की मौत, तीन घायल

by Mayank Yadav
December 16, 2025

Baghpat Meerut highway: उत्तर प्रदेश के बागपत-मेरठ हाईवे पर मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज...

UP News: बृजभूषण शरण सिंह ने खोल दिए 2029 के पत्ते, बता दिया कहां से लड़ेंगे लोकसभा का इलेक्शन

by Vinod
November 30, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। हम कहां से चुनाव लड़ूंगे इसका फैसला वह नहीं बल्कि जनता करेगी। चुनाव में कहां से उतरूंगा,...

Next Post
Coldrif Syrup

दिल्ली में Coldrif सिरप पर बैन! जानिए सरकार ने क्यों उठाया ये बड़ा कदम

Indigo Plane

हवा में फटी इंडिगो विमान की विंडशील्ड! पायलट की सूझबूझ से 76 यात्रियों की जान बची

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist